नालन्दा : राजगीर तिलैया रेलखंड के नेकपूरा के पास मालगाड़ी की 10 बोगी पटरी से उतर गई है। बता दें कि मालगाड़ी तिलैया से कोयला लेकर बाढ़ बीटीएसएस जा रही थी जहां राजगीर के नेकपुरा गांव के पास पटरी से उतर गई। जिसके कारण राजगीर तिलैया रेलखंड पर सभी तरह के ट्रेन की आवागमन बाधित हो गई है। फिलहाल मालगाड़ी की पटरी से उतरने की सूचना पर रेलवे के स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे।
रिपोर्ट : सोनू पांडेय


















