Operation Sindoor : भारत की एयरस्ट्राइक में 90 से ज्यादा आतंकी ढेर

पटना : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और अधिक आक्रामक रूप देते हुए मंगलवार की आधी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित कुल नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह कार्रवाई रात करीब 1:30 बजे की गई और इसका उद्देश्य आतंकियों के लॉन्च पैड्स और हथियारों के भंडार को नेस्तनाबूद करना था। मिली जानकारी के अनुसार, 90 से ज्यादा आतंकी को ढेर किया गया है। बता दें कि सुबह 10 बजे सेना की तरफ से प्रेसवार्ता की जाएगी और उसके बाद 11 बजे सीसीएस की बैठक होगी।

Goal 6 22Scope News

मिराज-2000 और सुखोई-30 MKI ने किया है हमला

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय वायुसेना के मिराज-2000 और सुखोई-30 एमकेआई जैसे एडवांस फाइटर जेट्स ने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद समेत नौ क्षेत्रों को निशाना बनाया है। ये इलाके लंबे समय से जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों के गढ़ माने जाते हैं।

Operation Sindoor 2 22Scope News

इंडियन एयरस्ट्राइक में तबाह हुए 9 ठिकाने कहां-कहां हैं?

भारत ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मंगलवार देर रात डेढ़ बजे नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। इस हमले को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया गया है। ये तीनों सेनाओं का जॉइंट ऑपरेशन था। भारत की पराक्रमी सेनाओं ने पाकिस्तान के चार और पीओके के पांच ठिकानों को टारगेट किया है।

यह भी देखें :

भारतीय सेना की एयरस्ट्राइक के बाद क्या कह रहा वर्ल्ड मीडिया?

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में स्थित कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके बाद वर्ल्ड मीडिया में अलग-अलग एंगल से रिपोर्टिंग हो रही है। इंडियन एयरस्ट्राइक पर दुनिया भर की मीडिया ने किस तरह रिपोर्ट किया है।

Operation Sindoor 1 22Scope News

भारतीय एयरस्ट्राइक में 90 से ज्यादा आतंकियों की मौत

इंडियन आर्मी की एयरस्ट्राइक में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकी शिविरों पर भारतीय हमलों में 80-90 से ज्यादा आतंकवादी मारे गए हैं। बहावलपुर और मुरीदके में लगभग 25-30 आतंकवादी मारे गए हैं, जो सबसे बड़ी दो जगहें हैं। भारतीय एजेंसियां अन्य आतंकी शिविरों में मौजूद तादाद की पुष्टि कर रही हैं।

9 आतंकी ठिकानों की लिस्ट सामने आई है

1. मरकज़ सुभान अल्लाह, बहावलपुर – जैश
2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके – लश्कर
3. सरजल, तेहरा कलां – जेईएम
4. महमूना जोया, सियालकोट – एचएम
5. मरकज़ अहले हदीस, बरनाला – लश्कर
6. मरकज़ अब्बास, कोटली – जैश
7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली – एचएम
8. शावई नाला कैंप, मुजफ्फराबाद – लश्कर
9. सैयदना बिलाल कैंप, मुजफ्फराबाद – जेईएम

यह भी पढ़े : Operation Sindoor और Pakistan के आतंकी ठिकाने नेस्तनाबूद

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img