Advertisement
Advertisement
Advertisement

Operation Sindoor : देश सहित बिहार में भी अलर्ट, पटना एयरपोर्ट पर जबरदस्त चेकिंग

पटना : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद के खिलाफ अपनी नीति को और अधिक आक्रामक रूप देते हुए मंगलवार की आधी रात ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया। इस ऑपरेशन के तहत तीनों सेनाओं ने मिलकर पाकिस्तान और पीओके में स्थित कुल नौ आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। यह कार्रवाई रात करीब 1:05 से 1:30 बजे की गई और इसका उद्देश्य आतंकियों के लॉन्च पैड्स और हथियारों के भंडार को नेस्तनाबूद करना था। मिली जानकारी के अनुसार, 90 से ज्यादा आतंकी को ढेर किया गया है। वहीं देश सहित बिहार में इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजधानी पटना के एयरपोर्ट पर जबरदस्त चेकिंग की जा रही है।

Goal 3 22Scope News

पटना एयरपोर्ट पर बढ़ायी गई सुरक्षा व्यवस्था

भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब ऑपरेशन सिंदूर से दिया है। पाकिस्तान में नौ आतंकी अड्डों पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है। उसके बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा रहा है। सरकार के द्वारा हाई अलर्ट घोषित किया गया है। वहीं पटना एयरपोर्ट पर भी पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाया जा रहा है। डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा लगातार जांच की जा रही है। कई विमान को रद्द भी किया गया है, यात्रियों की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : Operation Sindoor : बिहार के हर जिलों में जश्न का माहौल

यह भी देखें :

रंजीत कुमार की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram
Commercial Advertisment

आज का राशिफल और पंचांग 21 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 21 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

नीतीश सेतु पर PM मोदी के कार्यक्रम की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री...

पटना: बिहार में कच्ची दरगाह-राजापाकर-बिदुपुर छह लेन पुल यानी 'नीतीश सेतु' के उद्घाटन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर...

ब्राउन शुगर के साथ पकड़े गए युवक का आपराधिक इतिहास भी...

पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर थाना पुलिस ने बड़ी...