विपक्ष दुश्मन नहीं होता, लोकतंत्र के मंदिर में सभी का सम्मान- हेमंत सोरेन

रांचीः झारखंड विधान सभा में आयोजित झारखंड छात्र संसद 2021 को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा  है कि विपक्ष का मतलब दुश्मन नहीं होता. लोकतंत्र के मंदिर में सभी का सम्मान और सहभागिता है. इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो, संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम उपस्थित रहें. इस छात्र संसद में  24 जिलों से आए छात्रों को विधायिका के नियमों- परिनियमों की जानकारी दी जाएगी.

Studeent 22Scope News

इस अवसर पर संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जिसके विधानसभा के द्वारा छात्र संसद का आयोजन जा रहा है. इस कार्यक्रम से युवाओं को विधायिका के दायित्व और कार्यप्रणाली की जानकारी होगी. नई पीढ़ी विधायिका के दायरे को जान सकेगी और इसके अनुभवों को समेट कर भविष्य में एक बेहतर नागरिक बनेंगे.

Student 6 22Scope News

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हर व्यक्ति को विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का दायित्व और कार्यप्रणाली की   जानकारी होनी चाहिए.  ताकि वे एक खुशहाल और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वाह कर सके. देश और राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए कानून बनाया जाता है और उसी कानून के माध्यम से देश और समाज चलता है.

Student 01 22Scope News

किसी भी मसले पर सबकी अपनी अपनी राय होती है, अपना-अपना दृष्टिकोण होता है. सत्ता और विपक्ष की जिम्मेवारी इसे समेट कर कानून का निर्माण करना होता है. इसीलिए सदन में सत्ता और विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण होती है. यह दोनों का दायित्व है कि  कानून को जनउपयोगी बनावे. कल्याणकारी कानूनों का निर्माण हो.  विपक्ष मतलब दुश्मनी नहीं होती. लोकतंत्र के इस मंदिर में सभी का सम्मान और उपयोगिता है. छात्र संसद में शामिल छात्र यहाँ से प्राप्त जानकारी और अनुभवों को अपने साथियों के साथ साझा करेंगे और यह आने वाले समय में एक मिल का पत्थर साबित होगा.

सरहद पर दुश्मन से लोहा लेने के लिए जवान तैयार, एसएसबी को मिले 216 सोल्जर

Garhwa News: तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत, परिवार...

गढ़वा के केतार में तेज बुखार से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। परिवार के चार अन्य सदस्य बीमार हैं। स्वास्थ्य विभाग की...

JPSC Reconstitution: आयोग के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा, 25...

झारखंड सरकार ने JPSC के पुनर्गठन का प्रस्ताव कैबिनेट को भेजा है। 25 अगस्त की बैठक में अध्यक्ष और तीन सदस्यों की नियुक्ति पर...

Jharkhand ABC Program: 49 शहरी निकायों में आवारा कुत्तों की नसबंदी...

 झारखंड के 49 शहरी निकायों में आवारा और सामुदायिक कुत्तों के लिए ABC कार्यक्रम लागू होगा। नसबंदी, एंटी रेबीज वैक्सीनेशन और GIS मैपिंग की...