Opposition सिर्फ सवाल पूछने के लिए नहीं…, बांका में तेजस्वी ने कहा…

बांका: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शुक्रवार को बांका पहुंचे जहां उन्होंने एक प्रेस वार्ता भी की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ पूरा देश और Opposition एकजुट है। इस संकट की घड़ी में सभी राजनीतिक दल सरकार के साथ है। Opposition की जिम्मेवारी केवल सरकार से सवाल पूछना नहीं बल्कि देशहित में सरकार का साथ देना भी है।

उन्होंने सरकार से मांग की कि जो जवान सीमाओं पर लड़ते हुए शहीद होते हैं, उनके साथ-साथ अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी ‘शहीद’ का दर्जा दिया जाए। उन्होंने बताया कि इस बाबत उन्होंने केंद्र सरकार को पत्र भी लिखा है। उनका मानना है कि देश की रक्षा में तैनात हर सैनिक को समान सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वह सेना का हो या अर्धसैनिक बल का। प्रेस वार्ता के दौरान तेजस्वी यादव ने बौसी थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई एक दुखद घटना पर भी संवेदना प्रकट की।

यह भी पढ़ें – PK और तेजस्वी पर हमलावर हैं मंगल पांडेय, कहा ‘राज्य की जनता जानती है…’

उन्होंने उस परिवार से मुलाकात की, जिसके तीन लोगों की मौत एक बारात के दौरान विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से हो गई थी। उसके बाद अमरपुर प्रखंड के रामनगर में कुछ दिन पहले दलित युवती हत्या मामले में पीड़ित परिजनों से मिलने भी रामनगर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद पीड़ित परिवारों को राष्ट्रीय जनता दल की ओर से कुछ आर्थिक मदद भी दी गई। मौके पर मौजूद नेता ने दिवंगत युवती की मां के आग्रह पर बांका एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा से फोन पर बातचीत की एवं अविलंब दोषियों को गिरफ्तार करने को कहा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   11 महीने की नौकरी में मिला सिर्फ 3 महीने का वेतन, हड़ताल पर गए सफाईकर्मियों ने कहा..

Banka से दीपक कुमार की रिपोर्ट

वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की...

गयाजी : गया के शेरघाटी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद की है।...

Jamshedpur Brown Sugar Racket: जमशेदपुर में घर से चल रहा था...

Jamshedpur Brown Sugar Racket: पूर्वी सिंहभूम जिले के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर के कथित अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस...

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार हेली टूरिज्म व एयर टूरिज्म सेवा योजना...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' सभागार में मुख्यमंत्री बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का शुभारंभ किया।...