महंगा पड़ा मनरेगा में जेसीबी प्रयोग का विरोध, धारदार हथियार से हत्या

Nawada: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में एक युवक को जेसीबी मशीन से मनरेगा का काम करने का विरोध महंगा पड़ गया. विरोध करने पर विजेंद्र यादव की धारदार हथियार से रेत कर हत्या कर दी गई.

बताया जा रहा है कि गांव का ही रामप्रवेश यादव जेसीबी मशीन से मनरेगा का काम करवा रहा था. इस बात का विरोध मृतक का भाई विरेन्द्र कर रहा था. यह बात रामप्रवेश को नागावार गुजरी और वह वीरेंद्र के साथ मारपीट करने लगा.  विरेन्द्र के साथ मार-पीट होता देख उसका भाई विजेंद्र बीच-बचाव करने आया.  तभी रामप्रवेश ने धारदार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया. इस हमले में विजेन्द्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजनों के सहयोग से उसे तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद कोहराम मच गया. फिलहाल मुफस्सिल थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लेने में जुटी हुई है.

 

UGC Notice: झारखंड के 16 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को नोटिस, छात्रों...

UGC ने फीस रिफंड नियमों का पालन नहीं करने पर झारखंड के 16 उच्च शिक्षण संस्थानों को नोटिस जारी किया है। जानें किन संस्थानों...

Jharkhand Police Constable Recruitment: 2015 की आरक्षी भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त,...

 झारखंड हाईकोर्ट ने 2015 की आरक्षी भर्ती में शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा पास करने के बावजूद नियुक्ति नहीं मिलने पर राज्य सरकार और...

Jharkhand Assistant Teacher Result 2026: 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का...

झारखंड में 26 हजार सहायक आचार्य भर्ती का संशोधित रिजल्ट जारी करने की तैयारी अंतिम चरण में है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर राज्य...