मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर एक विशेष शिविर का आयोजन

मधेपुरा : मतदाता सूची में मतदाताओं का नाम जोड़ने ओर मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर मधेपुरा जिले भर में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। इस दौरान मधेपुरा नगर परिषद् स्थित पार्वती साइंस कॉलेज में शनिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम शिविर का किया गया। वहीं मधेपुरा अनुमंडल पदाधिकारी धीरज कुमार सिन्हा ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार ने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजगता और कर्तव्य परायणता का संदेश दिया। जिसमें एक जनवरी 2024 को 18 साल पूरा करने वाले छात्रों को शिविर में फॉर्म-6 दिया गया।

साथ ही फॉर्म भरकर फोटो, आधारकार्ड, 10वीं की मार्कशीट और परिवार के एक सदस्य की वोटर आईडी की कॉपी के साथ कॉलेज में जमा करने के निर्देश दिए। इस संबंध में मधेपुरा सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सभी बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि कॉलेज एवं अन्य जगहों पर विशेष शिविर लगाकर ऐसे विद्यार्थी जो उम्र 18 वर्ष पूरा कर चुके हैं। उनका प्रपत्र-6 को भरवाया जा रहा है। साथ ही प्राचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को अपने-अपने विद्यालय और कॉलेज में विशेष कैंप के आयोजन करने का निर्देश दिया।

रमण कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता में...

Miranda House Cryptic Crossword Competition 2026: मिरांडा हाउस, दिल्ली में मिरांडा हाउस क्रिप्टिक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता 2026 का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न संस्थानों...

Khalari Railway Station Security: खलारी स्टेशन की सुरक्षा को लेकर बड़ा...

Khalari Railway Station Security: खलारी रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा अपराध पर अंकुश लगाने को लेकर...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: रामगढ़ में सावन की अंतिम सोमवारी...

Ramgarh Sawan Somwari Seva Shivir: सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति (RBSS) की ओर से सेवा शिविर का आयोजन...