‘हमारा बिहार-हमारी सड़क’ ऐप से ग्रामीण सड़कों को मिला नया जीवन

पटना : ग्रामीण कार्य विभाग के स्तर से बिहार के ग्रामीण इलाकों की सड़कों को लंबे समय तक चकाचक रखने के लिए तैयार किए गए एक खास ऐप ने सूबे की ग्रामीण सड़कों को नया जीवन प्रदान कर रहा है। ‘हमारा बिहार- हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप के जरिए न केवल स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सड़कों के रख-रखाव की मॉनिटरिंग की जा रही है। बल्कि ग्रामीण सड़कों से संबंधित शिकायतों का निष्पादन भी तेजी से किया जा रहा है। ग्रामीण कार्य विभाग के अनुसार, इस मोबाइल ऐप की मदद से पिछले आठ माह में ग्रामीणों द्वारा दर्ज कराई गई कुल 1238 शिकायतों में 1072 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है।

Goal 7 22Scope News

ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा तौयार किए गए इस मोबाइल ऐप का लोकार्पण दिसंबर माह में मुख्यमंत्री ने किया था

ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा तौयार किए गए इस मोबाइल ऐप का लोकार्पण विगत दिसंबर माह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया था। इस तकनीक से ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार के साथ-साथ लोगों की भागीदारी से बुनियादी ढांचे के विकास में भी तेजी आई है। इस ऐप के माध्यम से ग्रामीण कार्य विभाग को मिल कुल 1238 शिकायतों में 1072 शिकायतों का निष्पादन किया जा चुका है। जबकि कुल 166 शिकायतों के निष्पादन की कार्रवाई की जा रही है। इस ऐप के माध्यम से विभाग के अधिकारियों और अभियंताओं को ग्रामीण कार्य विभाग के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों के रख-रखाव में भी सहूलियत हो रही है। हमारा बिहार-हमारी सड़क ऐप के माध्यम से जनता द्वारा ऑनलाइन दर्ज की जा रही शिकायतों के समाधान के लिएविभाग के स्तर से लगातार मॉनिटरिंग का काम जारी है। यह ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है।

Aap पर राज्य की किसी भी ग्रामीण सड़क की खराब स्थिति व तस्वीर को अपलोड किया जा रहा है

राज्य की ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव के लिए इस मोबाइल ऐप को तैयार करने का उद्देश्य राज्य की ग्रामीण सड़कों के रख-रखाव में पारदर्शिता के साथ जवाबदेही भी सुनिश्चित करना है। यह ऐप राज्य के सभी 534 प्रखंडों के अधीन कुल 65 हजार किलोमीटर ग्रामीण सड़कों की सूची प्रदान करता है। ‘हमारा बिहार-हमारी सड़क’ मोबाइल ऐप के माध्यम से कोई भी व्यक्ति ग्रामीण सड़कों की खराब स्थिति जैसे गड्ढे, क्षतिग्रस्त किनारे और अन्य समस्याओं की रिपोर्ट सीधे विभाग को कर सकता है। इस ऐप पर राज्य की किसी भी ग्रामीण सड़क की खराब स्थिति और तस्वीर को अपलोड किया जा रहा है।

गांवों के अंदरुनी सड़कों की भी बदल रही तस्वीर

गांवों के भीतर कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त सुलभ संपर्क योजना और टोला संपर्क योजना के तहत सड़कों का भी निर्माण किया जा रहा है। यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति के साथ राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती प्रदान कर रही है।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने पटना जिला में कुल 6 योजनाओं का किया शिलान्यास

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img