मुख्यमंत्री ने पटना जिला में कुल 6 योजनाओं का किया शिलान्यास

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना जिला अंतर्गत 1433 करोड़ 77 लाख रुपए की लागत से कुल छह योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने दीदारगंज एवं बाढ़ जाकर आयोजित कार्यक्रम स्थल से विभिन्न योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 1065 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से राज्य उच्च पथ संख्या 106-दीदारगंज फतुहा बख्तियारपुर-करजान पथ का चार-लेन में चौड़ीकरण, नौ करोड़ पांच लाख रुपए की लागत से बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का विकास और विद्युत शवदाह गृह के निर्माण कार्य तथा 249 करोड़ 88 लाख रुपए की लागत से बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ के 45.70 किमी अथमलगोला से मोकामा बाटा चौक तक पथ का चौड़ीकरण कार्य शामिल है। साथ ही 11 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच घोबा नदी पर पुल का निर्माण कार्य, 67 करोड़ 74 लाख रुपए की लागत से बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर का सौंदर्गीकरण एवं नागरिक सुविधाओं का विकास कार्य तथा 29 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बाढ़ वाटर ड्रेनेज का निर्माण कार्य शामिल है।

DIARCH Group 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- दीदारगंज से करजान तक फोरलेन पथ के चौड़ीकरण हो जाने से यातायात में सुविधा होगी

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि दीदारगंज से करजान तक फोरलेन पथ के चौड़ीकरण हो जाने से यातायात में सुविधा होगी। बख्तियारपुर में एलिवेटेड बाईपास तथा फतुहा में फ्लाईओवर बनने से लोगों का आवागमन और सुगम होगा। मुख्यमंत्री बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट भी गए और सीढ़ी घाट पर कराए जा रहे विकास कार्यों की अद्यतन जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने दीदारगंज-फतुहा बख्तियारपुर-करजान पथ के बाईपास का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के श्री राधे कृष्ण मंदिर एवं बाढ़ के उमानाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

यह भी देखें :

CM के साथ डिप्टी सीएम, मंत्री व कई अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर पुदकलकुट्टी, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ. चंद्रशेखर सिंह, पटना नगर निगम के आयुक्त अनिमेष परासर, बिहार राज्य पथ विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा सहित वरीय अधिकारी मौजूद थे।

Nitish Didarganj 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत अगस्त माह की राशि लाभार्थियों के बैंक खाते में DBT के माध्यम से किया हस्तांतरित

Jamshedpur Brain Malaria Cases: जमशेदपुर में ब्रेन मलेरिया का विस्फोट! सिर्फ...

Jamshedpur Brain Malaria Cases: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में ब्रेन मलेरिया और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले...

Illegal Tree Cutting Tundi: टुंडी के नेमोरी जंगल में रातों-रात कट...

Illegal Tree Cutting Tundi: धनबाद जिले के टुंडी ब्लॉक में स्थित नेमोरी जंगल में गैर-कानूनी तरीके से पेड़ काटने का मामला सामने आया है।...

Patna Railway Fire: राजेंद्र नगर रेलवे कॉम्प्लेक्स में सुबह 4 बजे...

Patna Railway Fire: बिहार की राजधानी पटना में राजेंद्र नगर स्टेशन के पास रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच...