इस बार विस्थापितों का आंदोलन होगा कुछ अलग- जेएमएम

दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा जेएमएम का दामन

बोकारो : विस्थापितों के हक एवं अधिकार को लेकर बोकारो के सेक्टर चार स्थित मजदूर मैदान में आगामी 26 अगस्त को आहूत रैली को सफल बनाने के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जनसंपर्क अभियान चलाया। इस जनसंपर्क अभियान के दौरान मखदुमपुर के हैंसाबातू स्थित विवाह मंडप में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिलाध्यक्ष हीरालाल मांझी का जेएमएम कार्यकर्ताओं ने भव्य तरीके से स्वागत किया। इसके बाद दर्जनों कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। मौके पर उपस्थित झामुमो के जिलाअध्यक्ष ने कहा कि इस बार विस्थापितों का आंदोलन कुछ अलग होगा एवं विस्थापितों के अधिकार, उसके जमीन को लेकर आंदोलन जारी रहेगा।

उन्होंने कहा कि विस्थापित आज अपनी जमीन देकर बीएसएल को रोना रो रहे हैं लेकिन बीएसएल प्रबंधन इनके जमीन के बदले ना तो इन्हें नौकरी दे पाया और ना ही उन्हें उस जमीन की कीमत। यदि प्रबंधन इस मुद्दे पर गंभीर नहीं होगा और विस्थापितों को दिए हुए वायदे को पूरा नहीं करेगा तो झारखंड मुक्ति मोर्चा बड़े पैमाने पर आंदोलन करेगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता असलम खान ने किया। असलम खान के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झारखंड मुक्ति मोर्चा में अपनी विश्वास प्रकट करते हुए उनका दामन थामा।

रिपोर्ट : चुमन

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad: कौन हैं रामवचन राय? बिहार विधान...

Ramvachan Rai Bihar Vidhan Parishad,पटना: बिहार विधान परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। वरिष्ठ नेता और विधान परिषद के पूर्व उपसभापति प्रो. डॉ. रामवचन...

Angan Ka Milan Bihar: बिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों में बदलेगा माहौल?...

Angan Ka Milan Bihar,पटना: बिहार में आंगनबाड़ी सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम शुरू किया गया है।...

BELTRON CM Relief Fund: बेल्ट्रान ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए...

BELTRON CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (BELTRON) ने...