CBSE BOARD ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक पर ऐसे करें चेक

नई दिल्ली : CBSE BOARD ने 12वीं के रिजल्ट को जारी कर दिया है। परीक्षार्थी सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाईट cbseresults.nic.in, results.nic.in, cbse.gov.in, cbse.nic.in या cbse.gov.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। और डिजिलॉकर (digilocker) एवं उमंग ऐप (UMANG App) पर भी देख सकते हैं।

इस वर्ष 99.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा के लिए इस साल 14.5 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का रिजल्ट 99.67 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का 99.13 फीसदी रहा।

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष सीबीएसई 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गईं थीं। छात्रों का रिजल्ट तय मूल्यांकन फॉर्मूले के आधार पर तैयार किया गया है।

CBSE Result 2022: 12वीं का रिजल्ट जारी, लड़कियों ने मारी बाजी, इस लिंक पर तुरंत करें चेक

माओवादी संगठन सीपीआई के बैनर से दहशत

सरायकेला : ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पातकुम पुलिया पर शुक्रवार अहले सुबह माओवादी संगठन सीपीआई के नाम से हस्तलिखित कपड़े का बैनर पाया गया।  जिसे देख स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। बैनर पर बांग्ला भाषा में गुरिल्ला युद्ध संबंधित बातें लिखी हुई है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सुबह से ही बैनर पुल पर लगा रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।  बता दें नक्सल प्रभावित क्षेत्र इचागढ़ में पोस्टर बाजी की घटना से लोगों में दहशत है। हालांकि कोरोना काल के दौरान काफी लंबे अरसे बाद क्षेत्र में एक बार फिर पोस्टरबाजी हुई है। इस घटना से एक बार फिर माओवादी संगठनों के सक्रिय होने का अंदेशा जताया जा रहा है।

एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड, में वेबीनार से करियर काउंसलिंग का मौका

रांची : एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड, 2 अगस्त 2021 को ऑनलाइन करियर काउंसलिंग करने जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य है छात्रों को बताना कि बीटेक, बीसीए, बायो टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग के विभिन्न विषयों में किस प्रकार  आपको अधिक से अधिक रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। यह वेबीनार मुख्य रूप से प्रश्न और उत्तर पर आधारित वेबीनार है जिसमें छात्र अपनी जिज्ञासा प्रश्नों के माध्यम से यूनिवर्सिटी के शिक्षक एवं इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विकास कुमार, साइकोग्राफिक सोसाइटी ऑफ इंडिया कैरियर काउंसिल से कर सकेंगे l यह कार्यक्रम 2 अगस्त 2021 को दिन के 12:00 से 2:00 दोपहर तक आयोजित किया जाएगा जिसमें छात्र जूम एप के माध्यम से जुड़ सकते हैं https://amityuni.live/86399937305 ।  सर्वप्रथम दिए गए लिंक पर उन्हें अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 2 अगस्त को वह आसानी से इस वेबीनार का हिस्सा बन पाएंगेl अगर आप चाहते हैं कि आपका एक उज्जवल भविष्य हो और आपके दरवाजे तक नौकरी के विभिन्न आयाम मौजूद हो तो इस वेबीनार में जरूर शामिल हों और अपने प्रश्नों का सही उत्तर लेकर अपने भविष्य को तराशें l एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड आपके लिए सदैव तत्परता से हर क्षेत्र में मदद के लिए खड़ा है l

भारतीय महिला हॉकी टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हराया, भारत को क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में लगातार तीन मैच हारने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने इस बार जीत हासिल की है। कप्तान रानी रामपाल की टीम ने आयरलैंड को 1-0 से हरा दिया। नवनीत कौर ने 57वें मिटन में गोल कर भारत को जीत दिलाई। इस जीत के साथ भारत की क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करने की उम्मीद बनी हुई है।

पहले हाफ टाइम में दोनों टीमों में से किसी का भी खाता नहीं खुला था। भारत को पहले हाफ में 10 पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन उनमें से किसी को भी गोल में नहीं बदला गया।

भारत की महिला हॉकी टीम इस मैच में काफी आक्रामक रही। भारत को कुल 14 पेनल्टी कॉर्नर मिले, लेकिन इसे एक बार भी गोल में नहीं बदल पाया। भारत की ओर से एकमात्र गोल नवनीत कौर ने किया। उन्होंने 57वें मिनट में गोल दागा।

SIT पहुंची धनबाद, जज उत्तम आनंद हत्याकांड की करेगी जांच

धनबाद : जज उत्तम आनंद हत्याकांड मामले में जांच के लिए गठित एसआईटी टीम धनबाद पहुंच चुकी है।एडीजी संजय लाटकर के नेतृत्व में SSP कार्यलय में उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। जानकारी के अनुसार मीडिया को बैठक की कवरेज की इजाजत नही है। बैठक में डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, एएसपी  समेत तमाम वरीय पुलिस पदाधिकारी शामिल है। बता दे की पांच दिनों के रिमांड पर लिए गए दोनो आरोपियों से एसआईटी की टीम पूछताछ भी करेगी।

Trump’s H-1B Visa Bill spooks India’s IT companies

तीरंदाजी में टूटा भारत का सपना, क्वार्टर फाइनल में हारी दीपिका कुमारी

टोक्यो : टोक्यो ओलंपिक में भारत को तीरंदाजी से पदक की उम्मीद थी। लेकिन भारत का सपना उस समय टूटा जब तीरंदाज दीपिका कुमारी क्वार्टर फाइनल में हार कर बाहर हो गई। क्वार्टर फाइनल में कोरिया की सान अन ने दीपिका कुमारी को 6-0 से हरायी।

वर्ल्ड नंबर 1 दीपिका कुमारी इस मैच में शुरू से लय में नजर नहीं आ रही थीं। वह पूरे मैच में सिर्फ 2 बार 10 का स्कोर पाईं। वहीं आन सन की बात करें तो उन्होंने तीन बार 10 पर निशाना लगाया।

दीपिका ने तीसरे सेट में 7, 8, 9 का स्कोर किया, वहीं आन सन का निशाना 8, 9, 9 पर लगाया। इस हार के साथ भारत की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। अब वह मेडल की रेस से बाहर हो गई हैं।

मजदूर का भाई सुबे में अव्वल, विवेक ने 10वीं में हासिल किया 493 अंक

बोकारो के दिहाड़ी मजदूर का भाई 10वीं में पूरे राज्‍य में अव्‍वल रहा। उत्क्रमित हाई स्कूल ब्राह्मण द्वारिका का छात्र विवेक दत्ता ने मैट्रिक में 98.60 प्रतिशत अंक लाकर स्‍टेट टॉपर बना, साथ ही अपने स्कूल और गांव का नाम भी रोशन किया है। मैट्रिक के रिजल्ट में विवेक को 493 अंक मिला है। अपनी सफलता पर विवेक ने कहा कि पिताजी नहीं है ऐसे में बड़े भाई ने मजदूरी कर पढ़ाने का काम किया, जिससे उसने सफलता हासिल की। विवेक ने झारखंड सरकार से यह अपील की है कि अगर उसे सहायता मिले तो राज्य और देश के लिए कुछ करना चाहता है। विवेक ने बताया कि वह आठ से दस घंटे प्रत्येक दिन पढ़ाई करता था। विवेक ने गणि‍त और हिंदी में 100-100 अंक प्राप्‍त किया है। उसका पसंदीदा विषय गणित है। वह इंजीनियर बन कर देश की सेवा करना चाहता है। इसलिए कठिन परिश्रम कर रहा है और घर में बखूबी अपने कार्यों को भी अंजाम देता है। उसकी दिलचस्पी खेती में भी है। इस सफलता से कुम्हरी गांव के लोगों में भी खुशी है। विवेक के इस सफलता पर गांव के लोगों ने घर जाकर उसका मुंह मीठा कराया और सफलता के लिए बधाई दी।

भारी बारिश से राज्य बेहाल, कई इलाके पानी-पानी

मौसम : झारखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसे देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पूर्वी जिलों के साथ पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, और कोडरमा में भी कुछ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो रही है, पश्चिमी हिस्सों में भी बारिश की संभावना है।

राजधानी रांची में बीती रात से ही लगातार हो रही बारिश ने लोगों को परेशान तो किया ही है, शहर की सूरत भी बिगाड़ कर रख दी है। राजधानी के कई इलाकों में पानी भर गया है। बोकारो, पूर्वी सिंहभूम, गिरिडीह, पश्चिमी सिंहभूम में मेघ गर्जन के साथ लगातार बारिश हो रही है। बारिश के साथ वज्रपात की भी आशंका मौसम विभाग ने जतायी है। वैज्ञानिकों ने मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है। खासकर खेत में काम कर रहे किसान भाइयों से अपील की है कि मौसम खराब रहने पर पेड़ के नीचे नहीं रहे। सुरक्षित स्थान पर पहुंच जाएं।

अगले 48 घंटे भारी, भारी बारिश का अनुमान

मानसून के देशभर में सक्रिय होने के बाद से ही लगभग सभी जगहों पर बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसकी वजह से कई राज्‍यों में भारी बारिश हो सकती है।

अगले 48 घंटों की यदि बात करें तो उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और बिहार के कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है। वहीं 30-31 जुलाई में हरियाणा, ओडिशा, छत्‍तीसगढ़, पूर्वी मध्‍य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक आज उत्‍तर प्रदेश के आगरा, हमीरपुर, जालौन, इटावा, फिरोजाबाद, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कानपुर, औरैय्या में बारिश होने की संभावना है। वहीं 31 जुलाई को प्रदेश के प्रयागराज, चित्रकूट, संत रविदास नगर, लखीमपुर खीरी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, वाराणसी, बहराइच, पीलीभीत में बारिश होने की संभावना है। 

इसके अलावा तटीय कर्नाटक, गुजरात क्षेत्र और तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब हरियाणा के कई जिलों में अगले कुछ दिन बारिश जा‍री रह सकती है। 

भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त, 1 की मौत

बोकारो : भारी बारिश की वजह से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरो में पानी घुस गया तो वहीं कई लोगों का आशियानां भी उजड़ गया है। एनएच 23 के किनारे पेड़ गिर जाने से विश्वकर्मा लकड़ी टिंबर के मुंशी की मौत हो गयी है।

स्टार भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरा पदक पक्का

टोक्यो : बॉक्सिंग में भारत के लिए आज अच्छी खबर है। टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन ने 69 किलो वर्ग भार में सेमीफाइनल में पहुंच गई है। लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को मात देकर इतिहास रच दिया। असम की मुक्केबाज ने भार का एक और मेडल पक्का कर दिया है।

सेमीफाइनल में लवलीना का मुकाबला अब वर्ल्ड चैंपियन तुर्की की मुक्केबाज बुसानेज सुरमेनेली से होगा। चीनी ताइपे की मुक्केबाज के खिलाफ लवलीना ने अपना पहला राउंड 3-2 से जीता।

इसके बाद दूसरे राउंड में फैसला लवलीना के पक्ष में गया। तीसरे राउंड में चीनी ताइपे की मुक्केबाज ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लवलीना ने शानदार डिफेंस से चीनी ताइपे की मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया।

लवलीना ने क्रमशः 28, 29, 30, 30, 27 अंक हासिल किए। बता दें कि भारत को इससे पहले ओलंपिक मुक्केबाजी में 2008 में विजेंद्रर सिंह और 2012 में एमसी मैरीकॉम ने कांस्य पदक दिलाए थे।

अक्षत महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड का स्थापना दिवस

रांची के कांके रोड स्थित भिट्ठा में अक्षत महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड के सेंटर में प्रथम स्थापना दिवस मनाया गया। जिसमें सैकड़ो महिलाएं मौजूद थी। संस्था की मुख्य कार्यपालक सीमा सिंह ने कहा कि संस्था में महिलाएं बचत कर के लोन ले सकती है। साथ ही ट्रेनिंग लेकर रोजगार से जुड़ी है। पूरे रांची में महिलाओं द्वारा खाता खोलने और ट्रनिंग सेंटर में हैंडवाश, सैनेटाइजर, टॉयलेट क्लीनर, फिनायल और कई चीजों का निर्माण किया जा रहा है और उसकी मार्केटींग भी हो रही है। साथ ही यह भी कहा कि 18 ब्लॉक से महिलाएं इस संस्था के साथ जुड़कर अपनी जीविका चला रही है। मौके पर संस्था के अध्यक्ष असरीता टोप्पो, मीरा देवी, ललिता देवी, विनीता, अपलिनिया टोप्पो, शुरू मुण्डा, नीतु, सीमा, अमिता, बेनुपाल, निशी, और शुभम चौधरी मौजूद रही।