स्टार भारतीय बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, टोक्यो ओलंपिक में भारत का दूसरा पदक पक्का

टोक्यो : बॉक्सिंग में भारत के लिए आज अच्छी खबर है। टोक्यो ओलंपिक में भारत की महिला बॉक्सर लवलीना बोर्गोहेन ने 69 किलो वर्ग भार में सेमीफाइनल में पहुंच गई है। लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को मात देकर इतिहास रच दिया। असम की मुक्केबाज ने भार का एक और मेडल पक्का कर दिया है।

सेमीफाइनल में लवलीना का मुकाबला अब वर्ल्ड चैंपियन तुर्की की मुक्केबाज बुसानेज सुरमेनेली से होगा। चीनी ताइपे की मुक्केबाज के खिलाफ लवलीना ने अपना पहला राउंड 3-2 से जीता।

इसके बाद दूसरे राउंड में फैसला लवलीना के पक्ष में गया। तीसरे राउंड में चीनी ताइपे की मुक्केबाज ने वापसी की कोशिश की, लेकिन लवलीना ने शानदार डिफेंस से चीनी ताइपे की मुक्केबाज को कोई मौका नहीं दिया।

लवलीना ने क्रमशः 28, 29, 30, 30, 27 अंक हासिल किए। बता दें कि भारत को इससे पहले ओलंपिक मुक्केबाजी में 2008 में विजेंद्रर सिंह और 2012 में एमसी मैरीकॉम ने कांस्य पदक दिलाए थे।

Patna Firing News: अनिल यादव को गोली लगने के बाद अस्पताल...

Patna Firing News: राजधानी पटना में पूर्व वार्ड पार्षद के पति अनिल कुमार यादव को गोली मारे जाने की घटना के बाद जन सुराज...

Ranchi Hotel Fire: आनंद टावर के चौथे तल्ले पर आधी रात...

Ranchi Hotel Fire: राजधानी रांची के अरगोड़ा चौक स्थित आनंद टावर में मंगलवार देर रात एक होटल-सह-रेस्तरां में भीषण आग लग गयी. आग टावर के...

East Singhbhum Arms Recovery: जमशेदपुर के जंगलों में बड़ा सर्च ऑपरेशन,...

East Singhbhum Arms Recovery, जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. कोबरा, एसटीएफ और झारखंड जगुआर की संयुक्त टीम...