HP गैस प्लांट के सामने दर्दनाक हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

मोतिहारी : मोतिहारी में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित कोबेया एचपी गैस प्लांट के सामने की है, जहां सड़क पर खिंची रस्सी बाइक सवार के लिए जानलेवा साबित हुई। पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित कोबेया एचपी गैस प्लांट के सामने सड़क पर खिंची रस्सी से टकराकर बाइक सवार युवक राजेश कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक हरसिद्धि बाजार का निवासी बताया गया है।

बाइक चलाते समय अचानक सड़क पर बंधी रस्सी उनकी गर्दन में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक चलाते समय अचानक सड़क पर बंधी रस्सी उनकी गर्दन में फंस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर पुलिस ने एचपी गैस प्लांट के मैनेजर रंजन कुमार से पूछताछ की।

Motihari Acc 2 22Scope News

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गैस प्लांट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उचित मुआवजे की मांग की

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने गैस प्लांट प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उचित मुआवजे की मांग की। वहीं प्लांट प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटनास्थल पर अरेराज डीएसपी रवि कुमार भी मौजूद दिखे।

Motihari Acc 1 22Scope News

यह भी पढ़े : NH-19 पर मौत का कहर : सरिया लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया, चालक समेत 2 की दर्दनाक मौत

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी पर जमशेदपुर में...

Jamshedpur Eid Milad Un Nabi Juloos: ईद मिलाद-उन-नबी के मौके पर बुधवार को शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस को लेकर लोगों में विशेष...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: झारखंडी ऑटो-टैक्सी चालकों के समर्थन में...

Jharkhandi Auto Taxi Drivers Maharashtra: भाजपा नेता एवं सांसद प्रतिनिधि (मीडिया) धनंजय कुमार पुटूस ने महाराष्ट्र में ऑटो, टैक्सी और अन्य स्वरोजगार से जुड़े...