Pakur: कान का बाली साफ करने का झांसा देकर दो व्यक्तियों ने की महिलाओं के साथ ठगी

Pakur के सुंदरपुर गांव से एक बड़ी खबर निकल के सामने आई है. मामला ठगी का है. मिली जानकारी के अनुसार, दो अज्ञात व्यक्ति ने जेवर साफ करने का झांसा देकर दो बच्चियों के कान के बाली ले लिया. बाली लेने के बाद दोनों अज्ञात व्यक्ति वही से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि एक बाइक पर दो अज्ञात व्यक्ति सुंदरपुर के एक घर में पहुंचे जहां उन्होंने खुद को बर्तन और जेवर साफ करने वाला बताया और इसी दौरान दो सगी बहन के कान के बाली को साफ करने के बहाने से ले लिया.

जैसे ही दोनों बहनों ने अपने कान के बाली उन्हें दिया. वह वहां से बाली लेकर फरार हो गए. इस समय परिवार के बाकी सदस्य (माता-पिता) काम के सिलसिले से बाहर गए हुए थे. घर में सिर्फ दोनों बहनें और एक छोटा भाई मौजूद था. ठगी होने के तुरंत बाद दोनों लड़कियों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने घटनास्थल के आसपास लगी CCTV की जांच की. जांच में आई फुटेज के आधार पर पुलिस की टीम जांच में जुड़ी हुई है.

पाकुड़ से संजय सिंह की खबर…

Ayodhya में बनाया जा रहा है भव्य रामायण पार्क, जानें वेन्यू

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...