Advertisement

Dhanbad Accident : कुंभ नहाकर लौटने के दौरान एसयूवी ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही चालक की मौत, कई घायल…

Dhanbad Accident : तेज रफ्तार और घर जल्दी पहुंचने के जद्दोजहत में रोजाना सड़क दुर्घटना हो रही है। धनबाद जिला के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां गेहरा मोड़ समीप तेज रफ्तार क्रेटा कार ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

पीूी 22Scope News

ये भी पढ़ें- Giridih : जैक पेपर लीक मामले में एक और छापेमारी, मास्टरमाइंड सहित… 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही ऑटो चालक की मौत हो गई। वहीं ऑटो में सवार 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो चालक की पहचान जितेन्द्र राय के रुप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Chatra Breaking : बंगाल से महाकुंभ जा रही बस बीच सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल… 

Dhanbad Accident : घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन
Dhanbad Accident : घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन

Dhanbad Accident : कुंभ से स्नानकर बंगाल लौटने के दौरान हुआ हादसा

वहीं घटनास्थल पर पुलिस पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए SNMMCH अस्पताल धनबाद भेज दिया है। वहीं मृत ऑटो चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक क्रेटा एसयूवी में सवार लोग कुंभ स्नान करने के लिए प्रयाराज गए हुए थे। कुंभ में स्नान करने के बाद सभी वाहन में सवार होकर वापस अपने घर बंगाल लौट रहे थे। इसी दौरान गोबिंदपुर थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर एसयूवी की टक्कर ऑटो से हो गई।

चजदड 22Scope News

ये भी पढ़ें- Koderma : ध्वजाधारी आश्रम में शिवरात्री महोत्सव की तैयारी अंतिम चरणों में, इस दिन से लगेगा दो दिवसीय मेला… 

टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों को परखच्चे उड़ गए। घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 4 लोग गंभीर रुप घायल हैं जिनका इलाज SNMMCH अस्पताल धनबाद में हो रहा है।

विपिन कुमार की रिपोर्ट–

Commercial Advertisment

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...