Palamu Accident : दर्दनाक सड़क हादसा, तीन की मौत दो घायल…

Palamu Accident : पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसडीहा में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा तब हुआ जब पांकी से मेदिनीनगर की ओर जा रही जाइलो गाड़ी की टक्कर एक अज्ञात ट्रक से हो गई, जिससे उसी समय सामने से आ रही एक बाइक भी चपेट में आ गई।

ये भी पढ़ें- Ramgarh : सैकड़ों चालकों ने निकाली विशाल रैली, सरकार को दे डाला ये अल्टीमेटम… 

Palamu Accident : घायल की स्थिति गंभीर

घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों की सूचना पर पांकी थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को तुरंत पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (MMCH), मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Big Breaking : ऑपरेशन सिंदूर में मसूद अजहर का परिवार खाक, 14 लोगों के मारे जाने के बाद बोला-काश मैं भी मर जाता… 

मिली जानकारी के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जाइलो और बाइक दोनों ही वाहनों के परखच्चे उड़ गए। शव इस कदर क्षत-विक्षत हो गए थे कि शुरुआत में यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि कौन जाइलो पर सवार था और कौन बाइक पर। बाद में जांच के बाद मृतकों की पहचान पांकी प्रखंड के रतनपुर गांव के निवासियों के रूप में की गई, जो जाइलो में यात्रा कर रहे थे। वहीं घायल बाइक सवारों की पहचान बिदरा गांव के ग्रामीणों के रूप में हुई है।

ये भी पढ़ें- Breaking : जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट पर हाईकोर्ट का रोक बरकरार, पेपर लीक का… 

मामले की जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी राजेश रंजन ने जानकारी दी कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हो रहा है कि जाइलो गाड़ी की किसी अज्ञात भारी वाहन से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसी दौरान भागने के क्रम में कार की टक्कर बाइक से हो गई। कार पर दिल्ली नंबर का रजिस्ट्रेशन प्लेट लगा है, जिससे वाहन की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

ये भी पढ़ें- Operation Sindoor : यह नया भारत है-न झुकने वाला, न भूलने वाला, अब हर आंसू का हिसाब होगा-अमर बाउरी… 

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी है। गांव के लोग बड़ी संख्या में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पुलिस थाने में जुटे हुए हैं। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है जो हादसे के बाद मौके से फरार हो गया।

 

Bihar Gati Project Review: बिहार में 12 लाख आवास निर्माण का...

Bihar Gati Project Review, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को ‘बिहार गति’ के तहत 100 करोड़ रुपये से...

साइबर ठगी का नया चेहरा: OTP से Digital Arrest तक, ठग...

कभी OTP मांगा जाता था, अब ठग कहते हैं—“आपके खिलाफ CBI में केस है”इसे भी पढ़ेंDigital Arrest Scam: रांची से दो गिरफ्तार, मुंबई के...

Bihar MLC Counting Centre Chaos: पटना में मतगणना केंद्र के बाहर...

Bihar MLC Counting Centre Chaos, पटना: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की सीटों पर मतगणना के बीच पटना के बांकीपुर राजकीय...