Commercial Advertisment

Palamu Loksabha : एक वोटर ऐसा भी ! 92 वर्ष की उम्र में भी जज्बा ऐसा कि बूथ पर जाकर किया वोट..

Palamu Loksabha – लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में आज से चुनाव शुरु हो चुका है। इसको लेकर युवा से लेकर बुजुर्ग व्यक्ति भी वोट डालने के लिए घर से निकल रहे है। आज पलामू के डाल्टनगंज में भी एक वोटर ऐसे दिखे जो 92 वर्ष की उम्र में भी वोट डालने बूथ पर पहुंचे और मतदान किया।

92 वर्षीय वोटर का नाम बृजनंदन सहाय (मोहन) है। उन्होंने पलामू के डाल्टनगंज में ब्राह्मण उच्च विद्यालय मतदान केंद्र पर स्थित बूथ पर मतदान किया। वोट देने वो अपने पूरे परिवार के साथ आए थे। आपको जानकारी के लिए बता दें कि वे संविधान सभा के सदस्य रहे यदुवंश सहाय ‘यदु बाबू’ के पुत्र हैं।

ये भी पढ़ें- Loksabha Election 2024 Update : सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा और पलामू सीट पर 27.04% मतदान पूरा…

उनके पुत्र सुधीर सहाय ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा दिव्यांगों तथा बुजुर्गों के लिए वोट फ्रॉम होम की व्यवस्था की गई थी लेकिन उनके पिताजी ने इसे नकारते हुए मतदान केंद्र पर वोटिंग करने की ठानी और सबों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा संख्या में पूरे परिवार के साथ आए और अधिक से अधिक मतदान करें।

Bihar Food Safety Inspection: बिहार में मिलावटखोरों पर सरकार की सख्ती,...

Bihar Food Safety Inspection, पटना: बिहार में खाद्य पदार्थों में मिलावट और असुरक्षित खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार...

Giridih Murder Case: प्रेमिका की हत्या कर रेलवे ट्रैक किनारे फेंका...

Giridih Murder Case: बगोदर थाना क्षेत्र के चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिली युवती की लाश के मामले में पुलिस ने...

Ganga Water Treaty Bihar: गंगा जल संधि में बिहार के हितों...

Ganga Water Treaty Bihar, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गंगा जल संधि और फरक्का समझौते से जुड़े मामलों में राज्य के हितों...