कद्दावर कांग्रेस नेता चंद्रशेखर उर्फ ददई दुबे को पलामू कांग्रेस कार्यालय में अंतिम श्रद्धांजलि, पैतृक गांव चौका के बाद बनारस में होगा अंतिम संस्कार

पलामू: जिला कांग्रेस कार्यालय में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए लाया गया। यहां पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं व नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर झारखंड के पूर्व मंत्री के.एन. त्रिपाठी, पलामू के अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक, और अन्य कई प्रमुख नेताओं की उपस्थिति रही।

ददई दुबे ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत गढ़वा जिले के अपने पैतृक गांव चौका से मुखिया पद से की थी। इसके बाद वह छह बार विश्रामपुर विधानसभा सीट से विधायक और एक बार धनबाद लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके थे। इसके अलावा वह मजदूर यूनियन के भी प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता थे।

पलामू कांग्रेस भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव चौका ले जाया गया। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार बनारस में किया जाएगा।

पलामू कांग्रेस अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने भावुक होकर कहा कि “जब से मैं जिला अध्यक्ष बना हूं, ददई जी के मार्गदर्शन में ही कार्य करता रहा हूं। उनका जाना कांग्रेस परिवार और पूरे पलामू-गढ़वा क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।”

ददई दुबे के निधन से झारखंड कांग्रेस ने एक बड़ा स्तंभ खो दिया है। उनके संघर्ष, नेतृत्व और जनसरोकार की राजनीति को हमेशा याद किया जाएगा।

 

 

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी: भारत के सर्वप्रिय ‘प्रणब दा’ की...

पूर्व राष्ट्रपति डॉ. प्रणब मुखर्जी : 31 अगस्त 2020 को भारत ने अपना एक महान सपूत, कुशल राजनीतिज्ञ और दूरदर्शी राजनेता खो दिया था।...

प्रिंसेस डायना: दिल की रानी से लेकर पेरिस की उस खौफनाक...

1 जुलाई 1961 को इंग्लैंड के सैंड्रिंघम में जन्मी डायना फ्रांसेस स्पेंसर (प्रिंसेस डायना) का शुरुआती जीवन ब्रिटिश कुलीन वर्ग के बीच बीता। वे...

बाढ़ में चार मजदूरों की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप; बिहार...

पटना का बाढ़ शराब कांड — शराबबंदी के नाम पर सामाजिक त्रासदी, प्रशासनिक विफलता और सियासी जवाबदेही 1. घटना की जमीनी सच्चाई और जांच...