Palamu News: शाहपुर चौक स्थित मेडिकल एजेंसी पर दो घंटे तक सीआईडी का छापा, कई आपत्तिजनक दवाइयां मिलने की आशंका

Palamu News: झारखंड सीआईडी द्वारा विशेष अभियान के तहत जिला पुलिस ने शाहपुर चौक स्थित श्रीराम मेडिकल एजेंसी में कई घंटे तक  छापेमारी की. इस दौरान पुलिस टीम ने दुकान की भौतिक जांच की और दवाओं के स्टॉक व बिक्री का मिलान किया. मौके पर ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा के साथ पुलिस अधिकारी व जवान मौजूद रहे. CID मुख्यालय से प्राप्त निर्देशों के आलोक में मेडिकल दुकानों की जांच की जा रही है.

यह कार्रवाई 4 से 5 दिसंबर के बीच चलने वाले राज्य स्तरीय विशेष अभियान का हिस्सा है. सीआईडी ने सभी जिलों को पत्र भेजकर नकली और दूषित दवाओं की बिक्री पर लगाम कसने, साथ ही प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री की निगरानी तेज करने का निर्देश दिया है. इसके तहत स्टॉक पंजी का सत्यापन, खरीद–बिक्री दस्तावेजों की जांच और विशेष रूप से नियंत्रित दवाओं की बिना चिकित्सीय पर्ची के बिक्री की जांच करने का आदेश है.

Palamu News: जांच टीम के द्वारा अभी तक नहीं दी गई है किसी भी प्रकार की आधिकारिक जानकारी

छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने सीआईडी निर्देशों के अनुसार जांच की पुष्टि की. हालांकि मेडिकल दुकान से क्या-क्या अनियमितताएं पाई गईं, इसकी आधिकारिक जानकारी पुलिस ने साझा नहीं की है. जब मैं इस घटना के बारे फोन से ड्रग इंस्पेक्टर कैलाश मुंडा से बात की तो उन्होंने कहा कि मैं बहुत जल्द आ रहा हूं लेकिन इसके बाद वह ना आए, और अपना मोबाइल को स्विच ऑफ कर दिए इससे यह प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं इस मामले में उनकी भी मिलीभगत है. पलामू से विनोद सिंह की खबर…

PM Modi और रूसी राष्ट्रपति Putin की मीटिंग को पीछे रखा ये खास पौधा दे रहा है सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसे

Jamshedpur Marine Drive Accident: हादसे के बाद सड़क किनारे पार्किंग पर...

Jamshedpur Marine Drive Accident, जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव के दोमुहानी इलाके में हुए सड़क हादसे के बाद झारखंड सरकार ने सड़क किनारे वाहनों की...

Karam Mahotsav Jamshedpur: गोपाल मैदान में सजा करम का रंग, प्रकृति...

Karam Mahotsav Jamshedpur: बिष्टुपुर के गोपाल मैदान में रविवार को विशाल करम महोत्सव का आयोजन किया गया। कुड़मी सेना राष्ट्रीय कमिटी की ओर से आयोजित...

Bihar Saras Mela: 7 दिनों में ढाई करोड़ का कारोबार, रीता...

Bihar Saras Mela, पटना: बिहार सरस मेला अब अपने अंतिम दौर में पहुंच गया है, लेकिन मेले में खरीदारी का उत्साह कम होने के...