Jamtara: कैश कांड में फंसे विधायक इरफान अंसारी के आवास पर बंगाल की सीआईडी ने मारा छापा

जामताड़ा : कैश कांड में फंसे विधायक इरफान अंसारी के आवास पर पश्चिम बंगाल की सीआईडी ने छापा मारा है.

सोमवार की सुबह सीआईडी की टीम स्थानीय पुलिस के साथ कोर्ट रोड स्थित

विधायक के आवास पर पहुंची और छापामारी की कार्रवाई शुरू की.

बताया जा रहा है कि विधायक इरफान के कमरे की बारिकी से छानबीन की जा रही है.

हालांकि सीआईडी को क्या हाथ लगी. इसकी जानकारी नहीं मिली है.

बता दें कि विधायक इरफान अंसारी दो अन्य कांग्रेस विधायकों के साथ

पश्चिम बंगाल में कैश के साथ गिरफ्तार किए गए थे.

इस कैश कांड की जांच में पश्चिम बंगाल की जांच में सीआईडी

जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित विधायक के आवास की जांच कर रही है.

irfan ansari1 22Scope News

कोलकत्ता हाईकोर्ट से अपील खारिज

बता दें कि कोलकत्ता हाईकोर्ट ने चार अगस्त को विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोगांड़ी की ओर से दायर उस याचिका को खारिज कर दी थी, जिसमें कैश कांड की जांच बंगाल सीआईडी के बदले सीबीआई से करवाने की मांग की गयी थी.

इरफान अंसारी की कार से बरामद हुआ था कैश

गौरतलब है कि कांग्रेस के तीन विधायक हाबड़ा में भारी मात्रा में कैश के साथ गिरफ्तार हुए थें, विधायक इरफान अंसारी की कार से करीबन 48 लाख रुपये की बरामदगी हुई थी. इन तीनों विधायकों पर हेमंत सरकार को अस्थिर करने का आरोप है, इस मामले में कांग्रेस की ओर से विधायक अनुप सिंह ने रांची के अरगोड़ा थाने में भी एक प्राथमिकी दर्ज करवायी है, साथ ही कांग्रेस ने इन तीनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...