नगर प्रखंड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की बैठक

गया : गया जिले के नगर प्रखंड चंदौती के मनरेगा भवन में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख सरिता देवी की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में अब तक सरकारी योजनाओं के मद्देनजर किए गए कार्यों और 2024-25 वार्षिक योजनाओं पर चर्चा हुई।बैठक में आपूर्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य का मसला छाया रहा। साथ ही पेयजल से जुड़े कार्यों पर लंबी चर्चा हुई। चर्चा के दौरान योजनाओं को पटल पर रखा गया। इसके बाद एक-एक कर प्रखंड प्रमुख सरिता देवी और उपप्रमुख सतीश पटेल उर्फ रामाकांत ने क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख ने कई विकास कार्यों की गुणवत्ता पर अपनी नाराजगी भी जताई। साथ ही आगामी योजनाओं पर चर्चा की गई।

इस बैठक में पूर्व प्रमुख सुचीता रंजनी ने बैठक का जारी किए गए लेटर पत्र में उप प्रमुख का नाम नही रहने पर विरोध की। जिसे सभी पंचायत समिति सदस्यों ने समर्थन करते हुए बैठक में हंगामा करनी शुरू कर दी। प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा गलती मांगने के बाद बैठक की शुरुआत की गई। सभी पंचायत समिति के द्वारा सदन में उप प्रमुख सतीश पटेल को बुलाया गया। पंचायत समिति सदस्यों को उपस्थित सभी पदाधिकारी को संबोधित करते हुए उप प्रमुख सतीश पटेल ऊर्फ रामाकांत ने कहा की इस तरह भूल नही होना चाहिए।

गौरतलब है कि पंचायत समिति की बैठक में सभी सरकारी विभागों के कार्यों पर नियमानुसार प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख समीक्षा करते हैं। प्रखंड प्रशासन की ओर से बैठक में सभी विभागों की रिपोर्ट रखी जाती है। इसी के तहत बैठक हुई। बैठक दोपहर से लेकर देर शाम तक चली। प्रखंड प्रशासन की ओर से तमाम विभागों की योजनाओं से जुड़े विकास कार्यों के बारे में बताया गया। इस दौरान शिक्षा, आपूर्ति, स्वास्थ्य, पेयजल और भूमि संबंधित समस्याएं को उठाया गया। प्रखंड उपप्रमुख सतीश पटेल का कहना था कि योजनाओं के क्रियान्वयन में काफी विलंब हो रहा है। लाभुकों को समय से योजनाओं को लाभ नहीं मिल रहा है। लोगों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर काटना पड़ रहा है। यह ठीक है। इसमें शीघ्र सुधार होना चाहिए।

यह भी देखें :

वहीं प्रखंड कार्यालय की ओर से 2024- 25 की कार्य योजनाओं की रूप रेखा के बारे में बताया गया। तय किया गया विकास से जुड़ी योजनाओं को तय सीमा में ही पूरी की जाए। ताकि लोगों को समय से लाभ मिलने लगे। इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मौके पर पंचायत समिती सदस्य मो. कासीफ अंसारी, अंजय कुमार, समीचारा खातून, सुरज देव ठाकुर, राज किशोर यादव, कमला देवी और पुनी देवी सहित सभी पदाधिकारी एवं मुखियागण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : हड़ताल पर बैठे रक्तवीरों से मिले मेयर, धरनास्थल से ही स्वास्थ्य मंत्री से की बात

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img