Advertisment

पंचायत चुनाव : जिला परिषद के प्रत्याशी ने भरा पर्चा, कहा- किसानों के लिए खोलेंगे क्रय केंद्र

बक्सर : बक्सर जिले में पंचायत चुनाव का आगाज राजपुर प्रखंड से शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव के प्रत्याशी नामांकन का पर्चा भी दाखिल कर रहे हैं। वहीं सभी प्रत्याशी लोगों से संपर्क साध कर उनसे वोट की अपील भी कर रहे हैं।

राजपुर पश्चिमी भाग-2 के जिला परिषद प्रत्याशी भी लगातार लोगों से मिल रहे हैं, और लोगों की समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं। मौके पर जिला परिषद प्रत्याशी के प्रतिनिधि जितेंद्र बहादुर ने कहा कि किसानों के लिए क्रय केंद्र खुलवाना उनकी प्राथमिकता होगी। नहर में पानी की व्यवस्था, अस्पताल में दवा की मांग को पूरी करना और शिक्षा संबंधी सभी समस्याओं का निपटारा किया जायेगा।

आगामी 29 सितंबर को होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय राजपुर में नामांकन पत्र दाखिल करने का चौथा दिन था। शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था व गहमागहमी माहौल में पंचायत के विभिन्न पदों को लेकर कुल 649 उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान विभिन्न पंचायतों से मुखिया पद के लिए कुल 43 उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया। जबकि पंचायत समिति के सदस्य पद के लिए 57 उम्मीदवारों ने, ग्राम कचहरी के सरपंच पद के लिए 29 उम्मीदवारों के द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

रिपोर्ट : धीरज कुमार

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...