Commercial Advertisment

विकसित भारत युवा संसद-2025 का पंचायती राज मंत्री ने किया उद्घाटन

मुजफ्फरपुर : भारत सरकार (Government of India) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय अंतर्गत नेहरु युवा केंद्र द्वारा विकसित भारत युवा संसद-2025 का जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने, नीति-निर्माण पर विचार व्यक्त करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का एक सशक्त मंच प्रदान करना है। इस प्रतियोगिता में ‘एक राष्ट्र, एक चुनावः विकसित भारत की ओर एक कदम’ विषय पर मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, वैशाली और शिवहर के कुल 149 युवा प्रतिभागियों में से चयनित 10 प्रतिभागियों को दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। वे नीति-निर्माताओं और राष्ट्रीय नेताओं के साथ संवाद कर सकेंगे।

मुजफ्फरपुर के रामेश्वर सिंह कॉलेज सभागार में विकसित भारत युवा सांसद-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया

इस अवसर पर मुजफ्फरपुर के रामेश्वर सिंह कॉलेज सभागार में विकसित भारत युवा सांसद-2025 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राध्यापक समेत काफी संख्या में विभिन्न कॉलेजों से आए छात्रों ने भाग लिया।इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए और पत्रकारों को जानकारी देते हुए मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार विकसित हुए बिना भारत विकसित की कल्पना नहीं कर सकते है। एक राष्ट्र एक चुनाव लागू होने से समय के साथ-साथ पैसे की भी बचत होगा और विकास बढ़ेगा।

यह भी पढ़े : किसान के खाते में सीधे 48 घंटे में होगा भुगतान, न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी…

यह भी देखें :

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Giridih Environment Awareness Campaign: गिरिडीह में बीएड प्रशिक्षुओं की अनूठी पहल,...

Giridih Environment Awareness Campaign: पर्यावरण संरक्षण और सोशल मीडिया के सकारात्मक इस्तेमाल को लेकर गिरिडीह के के.एन. बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के बीएड प्रशिक्षुओं...

Sardar Patel Jayanti Patna: पटना में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती...

Sardar Patel Jayanti Patna: भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शनिवार को पटना में राजकीय समारोह आयोजित किया...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पूर्व...

Samrat Chaudhary Tribute to RK Sinha: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय डॉ. रविन्द्र किशोर...