मुखिया पति की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

नवादा : नवादा जिले के रोह प्रखंड क्षेत्र के मुखिया पति राजद नेता की गाड़ी पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी है। चुनाव प्रचार समाप्ति के पूर्व घटित घटना ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन है। घटना जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के पचंबा गांव का है। बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात राजद नेता मुखिया पति अवधेश महतो की गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने 10 राउंड फायरिंग की। हमले में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के वक्त अवधेश महतो गाड़ी में मौजूद नहीं थे, जिससे वे बाल-बाल बच गए।

Goal 7 22Scope News

फायरिंग से दहशत का माहौल

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। अवधेश महतो ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 10 दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। चेतावनी दी है कि ऐसा न होने पर चक्का जाम किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, रविवार को पचोहिया गांव में उग्र ग्रामीणों ने एक बैठक बुलाई, जिसमें राजद के नवादा विधानसभा प्रत्याशी कौशल यादव और अवधेश महतो उपस्थित थे।

बाल बाल बचे राजद नेता अवधेश महतो

बैठक में अवधेश महतो ने आरोप लगाया कि यह हमला एनडीए नेताओं द्वारा करवाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर चुनाव के दौरान उनकी जान जाती है तो इसके पीछे एनडीए नेताओं का हाथ होगा। पूर्व विधायक कौशल यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अवधेश महतो की गाड़ी पर 10 गोलियां चलाई गईं। यदि वे गाड़ी में होते तो कुछ भी हो सकता था।

Nawada Firing 1 22Scope News

घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस

अवधेश महतो गोविंदपुर की प्रत्याशी पूर्णिमा यादव के प्रमुख कार्यकर्ता हैं और कुशवाहा अति पिछड़ा समाज के सक्रिय नेता माने जाते हैं। गोलीबारी की घटना पर डीएसपी हुलास कुमार ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ आवेदन दिया गया है और गाड़ी को थाने लाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि आवेदन में गोलीबारी का जिक्र है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भोजपुर बाजार समिति स्थित स्ट्रॉग रूम का किया गहन निरीक्षण

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...