Panki Palamu News:पलामू में अंधविश्वास का कहर, Panki Murder Case में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

Panki Palamu News: ओझा गुनी के आरोप में एक परिवार पर हमला, तीन की हत्या, नाबालिग बेटी गंभीर घायल, पुलिस ने शुरू की छापेमारी।

Panki Palamu News पलामू: पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र में अंधविश्वास ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया। आसेहार पंचायत के पुरानीबथान गांव में रविवार सुबह ओझा गुनी के आरोप में एक ही घर के तीन सदस्यों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक घटना में परिवार की नाबालिग बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

Panki Palamu News:अंधविश्वास में की गई तिहरी हत्या

मृतकों की पहचान विजय भुइयां 50 वर्ष, उनकी पत्नी कलिया देवी 45 वर्ष और पुत्र छोटू भुइयां 20 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं 15 वर्षीय पुत्री ममता कुमारी पर भी जानलेवा हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार गांव के ही महेशी भुइयां की शनिवार रात बीमारी के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद उनके बेटों रविंद्र भुइयां और प्रमोद भुइयां ने पिता की मौत के लिए विजय भुइयां के परिवार पर ओझा गुनी करने का आरोप लगाया और बदले की भावना में हमला कर दिया।


Key Highlights

  1. पलामू के पांकी में अंधविश्वास के कारण एक परिवार के तीन लोगों की हत्या

  2. ओझा गुनी के आरोप में पड़ोसी परिवार पर धारदार हथियार से हमला

  3. 15 वर्षीय छात्रा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में इलाज जारी

  4. अलग घर में रहने से बहू और उसके बच्चों की बची जान

  5. पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेज की छापेमारी


Panki Palamu News:अलग घर में रहने से बची बहू की जान

विजय भुइयां के बड़े बेटे पवन भुइयां पुणे में और मंझले बेटे श्रवण भुइयां कर्नाटक में मजदूरी करते हैं। श्रवण की पत्नी फिलहाल मायके में है। पवन अपनी पत्नी नीतू देवी और दो छोटे बच्चों के साथ माता पिता के घर से कुछ दूरी पर अलग मकान में रहता है। घटना के समय नीतू देवी बच्चों के साथ घर में थी। चीख पुकार सुनकर बाहर निकलने पर हत्यारों ने उसे भी घेर लिया, लेकिन अलग घर में रहने की बात कहने पर उसे छोड़ दिया गया। इसी कारण उसकी जान बच सकी।

Panki Palamu News:दो दिन बाद थी मैट्रिक परीक्षा

मृतक छोटू भुइयां और घायल ममता कुमारी आसेहार हाई स्कूल के छात्र थे। दोनों को दो दिन बाद शुरू होने वाली मैट्रिक परीक्षा में शामिल होना था। ममता अक्सर रात में अपने बड़े भाई पवन के घर सोती थी। घटना से कुछ समय पहले ही वह चाय पीकर अपने घर लौटी थी। हमले के बाद घायल ममता को पहले एक झोलाछाप डॉक्टर के पास ले जाया गया, इसके बाद ग्रामीणों की मदद से पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

Panki Palamu News:पुलिस ने शुरू की छापेमारी

धारदार हथियार से किए गए हमले में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ दिन पहले दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था, जिसे सुलह के बाद शांत करा दिया गया था। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

167,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
685,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img