संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद, पप्पू ने कर दी बड़ी मांग

पूर्णिया : पूर्णिया के सरसी थाना के डाटा ऑपरेटर की थाना से 100 मीटर की दूरी पर कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है। डाटा ऑपरेटर की पहचान जलालगढ़ निवासी ललित कुमार के रूप में हुआ है। जो पिछले दो साल से सरसी में ही किराए का कमरा लेकर रह रहा था। शव इसी भाड़े के मकान के कमरे में फंदे से झूलता हुआ मिला। परिजन लाल बहादुर ने ललित की संदिग्ध मौत को हत्या करार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से फंदे से लटकता हुआ शव बरामद हुआ है, इसमें आत्महत्या का कोई गुंजाइश नहीं दिखता है। वहीं उन्होंने सरसी एसएचओ मनीष चंद्र यादव और एसआई आयुष राज पर हत्या का संगीन आरोप लगाया है।

Goal 5 22Scope News

सांसद पप्पू ने ऑपरेटर ललित की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की

वहीं परिजन ने आरोपी पुलिस अफसर को सस्पेंड कर जेल भेजने की मांग की है। वहीं पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने ऑपरेटर ललित कुमार की मौत को संदिग्ध बताते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है। समूचे मामले को लेकर बनमनखी एसडीपीओ सुबोध कुमार ने कहा कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो पाएगा l फिलहाल सरसी एसएचओ मनीष चंद्र यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

यह भी पढ़े : पेट्रोल पंप लूटकांड का खुलासा, एक अभियुक्त पीयूष गिरफ्तार…

यह भी देखें :

श्याम मोहन की रिपोर्ट

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...