पूर्णिया : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को लगातार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिल रही है। अबतक 20 दफा उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है। जिसमें पांच करोड़ रुपए फिरौती के भी मांग की गई थी। वहीं सांसद पप्पू यादव के करीबी दोस्त प्रकाश ने 2.50 करोड़ की लैंड क्रूजर गाड़ी उपहार के तौर पर दी है। इस लैंड क्रूजर गाड़ी की खासियत है कि यह बुलेट प्रूफ है जिस पर ना कोई रॉकेट और ना ही लांचर से हमला का असर होगा।
वहीं सांसद पप्पू यादव ने बताया कि मेरे एक दोस्त प्रकाश हैं इन्होंने 15 दिन पहले दूसरे देश से मेरी सुरक्षा को देखते हुए यह कार मंगाई है। सरकार को तो मेरी चिंता नहीं है लेकिन मेरे शुभचिंतक और देश के लोगों को मेरी चिंता है। वहीं उन्होंने बताया कि मेरी जान की सुरक्षा की तो मैं बात नहीं करता लेकिन जब तक मैं गाड़ी में बैठा हूं तब तक मैं सुरक्षित हूं।
यह भी देखें :
पप्पू यादव को फिर मिली जान से मारने की धमकी
सांसद पप्पू यादव ने जो बुलेट प्रूफ गाड़ी लिया है, उसके बदले आज फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। चंडीगढ़ में सिंगर बादशाह के क्लब के बाहर जो ब्लास्ट कराया था उसी ने धमकी दी है। धमकी में कहा गया है कि अभी सिर्फ चुनौती दिया है तेरे साथ तो पूरा कांड करेंगे। तुझे 24 दिसंबर तक का समय दिया है। अगर माई के लाल है तो बच के दिखा तू चाहे बुलेट प्रूफ टेस्ला ले, तू साले बच नहीं सकता।
यह भी पढ़े : लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे ने पप्पू को फिर दी धमकी, कहा- कुत्ते की मौत मरोगे
श्याम मोहन की रिपोर्ट
Highlights







