MP बनते ही एक्शन में आए पप्पू यादव, अधिकारियों को चेताया

पूर्णिया: पूर्णिया लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद सांसद पप्पू यादव अपने तेवर में आ गए हैं। सांसद बनते ही पप्पू यादव ने घोषणा कर दिया कि वे 24 घंटे 365 दिन जनता की सेवा में तैनात रहेंगे। पप्पू यादव ने डॉक्टरों को चेतावनी देते हुए कहा कि माफिया या दलाल टाइप के डॉक्टर सुधर जाएं अन्यथा क़ानूनी रूप से उनके क्लिनिक ताला लगवा दूंगा। इसके साथ ही उन्होंने अन्य अधिकारियों को भी चेतावनी दी और कहा कि जनता की सेवा में तत्पर रहें।

जनता का शोषण करने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि वे बहुत रायफल बंदूक देख चुके हैं इसलिए इन सब चीजों से डरने वाले नहीं हैं। इसके साथ ही पप्पू यादव बुधवार की देर रात करीब 01 बजे जीएमसीएच पहुंचे और वहां स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहां उन्होंने मरीज और उनके परिजनों से भी बात की। पप्पी यादव ने कहा कि जीएमसीएच में काफी अनियमतताएं व्याप्त हैं।

मरीजों और उनके परिजनों के लिए पर्याप्त सुविधाओं का काफी अभाव है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई स्वास्थ्यकर्मी अपने ड्यूटी से नदारद पाए गए। उन्होंने मौजूद मेडिकल ऑफिसर से बात कर सुविधाओं को दुरुस्त करने की बात कही। पप्पू यादव ने कहा कि जनता ने उनके ऊपर विकास के लिए ही भरोसा किया है और वे जनता की उम्मीदों पर खड़ा उतरने के लिए हर काम करेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BUXAR में खूंटा गाड़ कर रहेंगे मिथिलेश तिवारी, कहा…

MP MP MP

MP

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...

Jamui Girl Death News: बेटी की मौत के बाद शव कंधे...

Jamui Girl Death News: दुर्गा पूजा के उल्लास के बीच बिहार के जमुई जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। सिकंदरा थाना क्षेत्र...