सोनारचक गांव पहुंचे पप्पू यादव, मृतक के परिजनों से मुलाकात कर आर्थिक मदद का दिया भरोसा

औरंगाबाद : जाप सुप्रीमो व पूर्व सांसद पप्पू यादव औरंगाबाद के मदनपुर प्रखंड के सोनारचक गांव पहुंचे जहां मृतक के परिजनों से मुलकात की और ढांढस बंधाया। साथ ही आर्थिक मदद की। जानकारी हो की बीते गुरुवार को पिकनिक मनाकर अपने घर लौटने के क्रम में तालाब में स्नान करने के दौरान पांच किशोर की डूबने से मौत हो गई। जिससे पूरा प्रखंड क्षेत्र में मातम में पसर गया था, गांव में चित्कार मच गया था।

वहीं घटना के बाद से नेताओं के दौरा उस गांव में लगातार जारी है। इसी क्रम में पप्पू यादव ने मृतक के चारों परिवार के सदस्यों से बारी बारी मुलकात की। इस दौरान उन्होंने घटना को बेहद ही दुखद बताया और उन्होंने कहा यह घटना पूरे इलाके के लिए असहनीय और पीड़ादायक है। आगे उन्होंने कहा कि मृतक के घर जो भी बच्चे पढ़ने लायक है उन्हे हमारी ओर से तब तक पढ़ाया जाएगा जब तक वो पढ़ना चाहेंगे। एक महीने के अंदर ही उन बच्चों को हॉस्टल में भेज दिया जाएगा। इसके लिए उनलोगों को आर्थिक बोझ नहीं होगा।

साथ ही जिस घर में बच्ची है उन सभी बच्ची के नाम से उनके एकाउंट में 25-25 हजार रुपए फिक्स की जाएगी और उनके शादी में भी मदद की जाएगी। साथ ही कहा कि अपने पार्टी की ओर 10-10 हजार रुपए सभी परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी है। सरकार ऊंट के मुंह में जीरा के फौरन के समान मदद की है जबकि ये इलाका बहुत ही गरीब इलाका है।

https://22scope.com/pappus-controversial-statement-said-that-action-should-be-taken-against-politicians-who-watch-porn-videos/

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Kedarnath Yatra: पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए Helmet अनिवार्य, 21...

 केदारनाथ पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। 21 किमी मार्ग पर 13 भूस्खलन जोन संवेदनशील...

Gumla Viral Fever: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 70 से ज्यादा...

 गुमला के डुमरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं। सभी का CHC डुमरी...

Ranchi Triple Murder: सूअर के खेत में घुसने पर हुआ था...

रांची के ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में अदालत ने 11 आरोपियों को दोषी करार दिया है। 31 अगस्त 2023 को होटल में हमला कर...