PAPPU YADAV अब 2 नहीं 4 अप्रैल को करेंगे नामांकन, राजद से की ये विनती…

पूर्णिया: हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए PAPPU YADAV अब दो अप्रैल नहीं बल्कि चार अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल करेंगे। पप्पू यादव ने ये जानकारी सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी। पप्पू यादव ने अपने नामांकन की तिथि में बदलाव करते हुए एक बार फिर राजद और लालू प्रसाद यादव से विनती किया है कि गठबंधन हित में पूर्णिया लोकसभा सीट पर पुनर्विचार कर कांग्रेस के लिए छोड़ दें।

PK ने भारत रत्न सम्मान का किया स्वागत लेकिन कर दी बड़ी टिप्पणी..

PAPPU YADAV ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा है कि ‘देश भर में फैले पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र के साथी मेरे जन नामांकन में शामिल होना चाहते हैं, उनकी सुविधा के लिए पूर्णिया की महान जनता द्वारा प्रस्तावित नामांकन तिथि 2 अप्रैल की जगह 4 अप्रैल हो गया है। आप सब इसमें शामिल हों, आशीष दें। बिहार में INDIA गठबंधन के बड़े भाई राजद के प्रमुख आदरणीय लालू जी से पुनः आग्रह है कि गठबंधन हित में पूर्णिया सीट पर पुनर्विचार करें, कांग्रेस के लिए छोड़ दें।’

वैशाली में MATRIC परीक्षा रिजल्ट देखने जा रहा था दो भाई, रास्ते में ही हो गया…

विदित हो कि पूर्णिया लोकसभा सीट से टिकट मिलने के आश्वासन के बाद PAPPU YADAV ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में किया था और उसके बाद राजद प्रमुख लालू यादव ने इस सीट से जदयू से राजद में आई पूर्व मंत्री बीमा भारती को सिंबल दे दिया है। इसके बाद से बीमा भारती इस सीट पर लगातार अपना दावा ठोक रही हैं वहीं पप्पू यादव पहले से ही इस सीट पर अपना दावा ठोकते हुए दिखाई दे रहे हैं साथ ही वे जीत का भी दावा कर रहे हैं। पूर्णिया सीट से चुनाव लड़ने के लिए पप्पू यादव गठबंधन से बगावत के लिए भी तैयार हैं और उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि भले दुनिया छोड़नी पड़े तो छोड़ देंगे लेकिन पूर्णिया सीट नहीं छोड़ेंगे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

PAPPU YADAV

पप्पू यादव
Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!