पप्पू का मोदी-नीतीश पर तंज, कहा- चुनाव के समय याद आता है पूर्णिया, जरा देख लें सड़क का हाल

पूर्णिया : पूर्णिया के रुपौली में विधानसभा का उपचुनाव के बीच पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अर्जुन भवन में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि अगर सभी देश के नेता पूर्णिया आ गए हैं तो पीएम नरेंद्र मोदी को भी पूर्णिया आ जाना था। रुपौली उपचुनाव को लेकर सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ कई मंत्री, विधायक और सांसद पहुंचे। एक नजर पूर्णिया के रोड में बने गड्ढे को भी देख लेते। अभी तो बायसी, डगरुआ और अमौर में बाढ़ आ गया है। उसे पर भी एक नजर आप दे देते तो क्या हो जाता।

सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं पूर्णिया में दो महीने का अल्टीमेटम दिया हूं जो भी फर्जी डॉक्टर हैं या फर्जी पैथोलॉजी हैं उनको बंद कर ले नहीं तो मैं उसे बंद कर दूंगा। जो महागठबंधन और कांग्रेस समर्थित लोग हैं उसके साथ में सदैव खड़ा रहूंगा। वहीं उन्होंने हाथ जोड़कर जनता से अपील किया कि आप महागठबंधन के प्रत्याशी बीमा भारती को समर्थन में वोट दीजिए। मैं गारंटी लेता हूं विधानसभा उपचुनाव के बाद पूर्णिया के रुपौली में विकास की रफ्तार को तेज करूंगा।

यह भी पढ़े : बीमा भारती ने सांसद पप्पू से की मुलाकात, दे सकते हैं समर्थन

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...