Pariwartan Yatra : बेटियों के साथ दुराचार करने वालों को फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा-शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान…

Baharagora : हेमंत सोरेन की जेएमएम और कांग्रेस की ठगबंधन की पर से लोगों का भरोसा उठ हो चुका है। हेमंत सोरेन ने चुनाव से पहले राज्य की जनता से वादा किया था कि 5 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। 4 साल 10 महीना हो गये लेकिन कुछ मिला क्या। कोल्हान के बहरागोड़ा में परिवर्तन सभा (Pariwartan Yatra) को संबोधित करते हुए कहा कि के दौरान बीजेपी चुनाव प्रभारी सह केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला।

ये भी पढ़ें- Ranchi : कांग्रेस की मांग-बीजेपी के बड़े नेताओं को चुनाव प्रचार से रोका जाए… 

Pariwartan Yatra : हेमंत सरकार घुसपैठियों से यहां की माटी का सौदा कर रही है

शिवराज ने आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार घुसपैठियों से यहां की माटी का सौदा कर रही है, पर मैं आपको वचन देता हूं कि हमारी सरकार बनने के बाद कोई भी घुसपैठिया हमारी बेटियों के ऊपर आंख उठाकर भी नहीं देख पाएगा। बेटियों के साथ जो कोई भी दुराचार करेगा उसे सीधा फांसी के फंदे पर लटका दिया जाएगा। ये बांग्लादेशी घुसपैठिये हमारे रोजगार को छीनने का काम कर रहे हैं। इनको अब सिर्फ आप ही बदल सकते हैं।

Pariwartan Yatra : किसी परीक्षा के लिए इंटरनेट बंद नहीं किया

आगे उन्होंने जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा कि मैं भी 4 साल मुख्यमंत्री रहा हूं पर किसी परीक्षा के लिए इंटरनेट बंद नहीं किया। राज्य में ये पहली सरकार है जिसने परीक्षा के लिए इंटरनेट बंद कर दिया। राज्य सरकार पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि अब जब चुनाव का समय आया है तो राज्य सरकार पुलिस की भर्ती की दौड़ कराने लगी है। इस दौड़ में अबतक 15 युवाओं की मौत हो चुकी है। ये कोई हादसा नहीं है हत्या है।

ये भी पढ़ें- Ranchi : JMM की मांग-सही समय पर और कम चरणों में हो चुनाव, हेट स्पीच पर लगे लगाम… 

ये भ्रष्टाचारी सरकार झारखंड को क्या चलाएगी। आज झारखंड में माटी सुरक्षित नहीं है, बेटी सुरक्षित नहीं है और रोटी भी सुरक्षित नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि मैं वचन देता हूं कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनाएं, हमारी सरकार हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखने रखने का काम करेगी। हमारी बीजेपी की सरकार में यहां की माटी सुरक्षित रहेगी, बेटी भी सुरक्षित रहेगी और रोटी भी सुरक्षित रहेगी।

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...