Commercial Advertisment

Parliament Winter Session 2025 : हंगामे की भेंट चढ़ा लोकसभा का पहला दिन, खरगे ने दी सभापति को सलाह.. उस तरफ ना देखें….

Parliament Winter Session 2025 : हंगामे की भेंट चढ़ा लोकसभा का पहला दिन

Parliament Winter Session 2025 : शीतकालीन सत्र की बैठक को लेकर बिहार से जहां निर्वाचित सदस्यों ने हिन्दी, मैथिली और अंग्रेजी में शपथ ग्रहण लिया वहीं संसद के शीत सत्र से पहले पीएम मोदी संसद के हंस द्वारा से संबोधन के दौरान विपक्ष को सलाह दी और कहा कि विपक्ष पराजय को स्वीकार नही कर पाया है। उन्होंने कहा कि नारेबाजी नहीं बल्कि नीतियों पर गंभीर चर्चा की जरूरत है।

वहीं जैसे कि पहले से सदन के हंगामेदार होने के कयास लगाये जा रहे थे। वहीं विपक्षी सदस्यों ने एसआईआर सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा को लेकर सदन में जबर्दस्त हंगामा किया। जिसके कारण लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे और फिर दिन भर के लिये स्थगित कर दिया।

गौरतलब हो कि 1 से 19 दिसंबर तक कुल 15 बैठकों में कुल 10 प्रस्तावों पर चर्चा होनी है। निर्मला सीतारमण के भाषण के दौरान विपक्ष ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाये जिसके कारण अंतत: लोकसभा क कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

मल्लिकार्जून खरगे ने सभापति को दी सलाह, बोले – उस तरफ ज्यादा न देंखे 

वहीं राज्यसभा में कॉग्रेंस अध्यक्ष खरगे ने आसन के बहाने विपक्ष पर निशाना साधा सदन की शुरूआत में पीएम मोदी ने सभापति का खास अंदाज में स्वागत किया तो वहीं मल्लिकार्जून खरगे ने भी आसन को संबोधित करते हुये पीएम मोदी और बीजेपी पर निशाना साधा।

खरगे ने सत्ता पक्ष की तरफ इशारा करते हुये कहा कि ”मुझे आशा है कि आप दोनों तरफ बराबर हिस्सेदारी देंगे। दोनों तरफ बराबर ध्यान रखेंगे। आप अपने आसन से उस तरफ ज्यादा न देखें इस पर खतरा है और अगर इधर नहीं देखेंगे तो भी खतरा है, इसलिए आप दोनों तरफ संतुलन बना कर रखें तो अच्छा होगा आपके सफल कार्यकाल की कामना करता हूं।”

पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ के बहाने कसा तंज

वहीं इशारे में पूर्व सभापति जगदीप धनखड़ का जिक्र करते हुये कहा कि मुझे अफसोस है कि पूर्व चेयरमैन को विदाई का भी मौका नही मिला,पर हमें आशा है कि हमारे पूर्व चेयरमैन स्वस्थ्य होंगे। बीजेपी ने इस बयान का विरोध किया किरण रिजिजू मे कहा,खरगे जी की प्रतिक्रिया सही नही है।

मल्लिकार्जून खरगे का पीएम मोदी पर पलटवार, बोले मुख्य मुद्दों को कर रही नजरअंदाज

कॉंग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री ने संसद के समक्ष मुख्य मुद्दों की बात करने के बजाय फिर से ‘ड्रामेबाजी’ की है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अब ध्यान भटकाने का नाटक खत्म कर जनता के असली मुद्दों पर संसद में चर्चा करनी चाहिए।

ये भी पढ़े :    BIPARD व IRFC मिलकर बिहार के युवाओं को देंगे रोजगार-उन्मुख कौशल प्रशिक्षण

 

National Junior Kabaddi Championship: आखिरी रेड में पलटा पूरा खेल! दिल्ली...

National Junior Kabaddi Championship, पटना: पाटलिपुत्र खेल परिसर के इंडोर हॉल में आयोजित 52वीं राष्ट्रीय जूनियर बालक कबड्डी चैंपियनशिप के दूसरे दिन सोमवार को...

Patna Fake Bisleri Water Raid: पटना में पानी के नाम पर...

Patna Fake Bisleri Water Raid: राजधानी में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के नाम पर कथित अनियमितताओं और मानकहीन पानी की बिक्री के खिलाफ खाद्य संरक्षा...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: गोबरसही-डुमरी में कैसे हुआ भीषण गैस...

Muzaffarpur PNG Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर में सोमवार दोपहर PNG गैस पाइपलाइन में रिसाव के बाद जोरदार विस्फोट हो गया। सदर थाना...