पारु के BJP विधायक अशोक सिंह हुए बागी, निर्दलीय भरा नॉमिनेशन पर्चा

मुजफ्फरपुर : बिहार विधानसभा चुनाव में पारु विधानसभा सीट से वर्तमान बीजेपी विधायक ने पार्टी से बगावत करते हुए निर्दलीय नॉमिनेशन कर दिया है। अशोक सिंह पारु से लगातार चार बार से विधायक हैं। इस बार पारु सीट आएलएम के हिस्से में गई। जिसके प्रत्याशी मदन चौधरी प्रत्याशी बने हैं। टिकट कटने से नाराज अशोक सिंह ने आज निर्दलीय नामांकन किया।

DIARCH Group 22Scope News

अशोक सिंह बोले- दलाल है नित्यानंद राय, उसी ने टिकट कटवाया, मैं किसी का पैर नहीं पकडूंगा

वहीं उन्होंने इस दौरान नित्यानंद राय पर जमकर प्रहार किया है। नॉमिनेशन करके निकले विधायक अशोक सिंह ने नित्यानंद राय को दलाल कहा। उन्होंने कहा कि नित्यानंद राय दलाली करके टिकट बेचवाया है। उन्होने कहा कि पारु जनता सबक सिखाएगी।

मुजफ्फरपुर में 11 विधानसभा सीटों के लिए नॉमिनेशन खत्म, कई दिग्गज नेताओं ने किया नामांकन

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर नामांकन की प्रक्रिया आज खत्म हो गई है। मुजफ्फरपुर के भी 11 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन समाप्त हो गया है। नॉमिनेशन के आखिरी दिन मुजफ्फरपुर समाहरणालय में प्रत्याशी और उनके समर्थकों की देर शाम तक भारी भीड़ मौजूद रही। मुजफ्फरपुर में आज कई बड़े चेहरों ने नामांकन किया। जिसमें मंत्री राजू सिंह, पूर्व मंत्री अजीत कुमार सहित बीजेपी से बागी हुए बीजेपी विधायक अशोक सिंह भी शामिल है जो निर्दलीय मैदान में उतरे हैं।

Muz Nom 3 22Scope News

कुढ़नी विधानसभा से बीजेपी छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किया नामांकन

वहीं कुढ़नी विधानसभा से बीजेपी छोड़कर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले धर्मेंद्र कुमार उर्फ अबोध साह एनडीए प्रत्याशी विधायक केदार प्रसाद गुप्ता को मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। मुजफ्फरपुर जिला के 11 विधानसभा सीटों के लिए आखिरी दिन मुजफ्फरपुर नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रंजन कुमार, कांग्रेस प्रत्याशी विजेंद्र चौधरी, काँटी विधानसभा से जदयू प्रत्याशी अजीत कुमार, साहेबगंज विधानसभा से बीजेपी के राजू सिंह और महागठबंधन से पृथ्वीनाथ राय, पारु विधानसभा से एनडीए के मदन चौधरी ने तो महागठबंधन से शंकर यादव ने नामांकन किया।

Muz Nom 2 22Scope News

वर्तमान BJP MLA अशोक सिंह ने निर्दलीय नामांकन पर्चा भरा है

वहीं पारु विधानसभा से वर्तमान बीजेपी विधायक अशोक सिंह ने निर्दलीय नामांकन पर्चा भरा है। वहीं मीनापुर विधानसभा से एनडीए के अजय कुशवाहा और महागठबंधन से मुन्ना यादव और कुढ़नी से राजद प्रत्याशी बबलू कुशवाहा ने नॉमिनेशन किया है। वहीं बरुराज विधानसभा से बीजेपी के अरुण सिंह और राजद से ई राकेश कुमार ने नामांकन किया है। वहीं बोचहां विधानसभा से लोजपा (रामविलास) की बेबी कुमारी और औराई विधानसभा से महागठबंधन के भोगेन्द्र सहनी ने नॉमिनेशन किया। सकरा विधानसभा से कांग्रेस के उमेश राम ने भी आखिरी दिन नामांकन किया।

Muz Nom 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : विनय बिहारी, मंत्री रेणु देवी व नारायण साह ने किया नॉमिनेशन, कई बड़े नेता रहे मौजूद…

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Recruitment: 102 अभ्यर्थियों की डिग्री की होगी जांच, दो...

झारखंड में माध्यमिक आचार्य नियुक्ति के लिए चयनित 102 अभ्यर्थियों की PG और BEd डिग्री की जांच होगी। दोनों निजी विश्वविद्यालयों से डिग्री लेने...

Naxalite Arrest:नक्सली असीम मंडल के दस्ते पर बड़ा एक्शन, 5 लाख...

पश्चिम बंगाल में 5 लाख के इनामी नक्सली समीर महतो और उसकी पत्नी मालती मुर्मू के पकड़े जाने की खबर है। दोनों से पूछताछ...

Hemant Soren Mother:रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार, ऑक्सीजन सपोर्ट पर...

 मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत में सुधार है। उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। अर्जुन मुंडा और स्वास्थ्य मंत्री...