पशुपति पारस की पार्टी RLJP ने खाली किया कार्यालय, भवन निर्माण विभाग ने दिया था नोटिस

पटना: बिहार भवन निर्माण विभाग ने सोमवार को पशुपति कुमार पारस के  रालोजपा का कार्यालय खाली करवा लिया है। कार्यालय से सारा रालोजपा का सारा सामान बाहर कर दिया गया है। वहीं बोर्ड और बैनर पोस्टर भी हटा लिया गया है। बता दें कि बीते 22 अक्टूबर को भवन निर्माण विभाग ने पशुपति पारस की पार्टी को एक नोटिस भेजा था जिसमें यह जिक्र था कि यह भवन लोक जनशक्ति पार्टी को आवंटित की गई थी जिसका काफी दिनों से रिन्युअल नहीं हुआ है इसलिए कार्यालय खाली कर दें अन्यथा जबरन खाली करवा लिया जायेगा।

भवन निर्माण विभाग के नोटिस के बाद रालोजपा हाई कोर्ट पहुंची थी जिसके बाद 13 नवंबर तक के लिए हाई कोर्ट ने आदेश पर स्टे लगा दिया था। लेकिन उससे पहले ही रालोजपा ने खुद ही अपना सारा सामान कार्यालय से निकाल लिया और कार्यालय खाली कर दिया है। बता दें कि लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के बाद पार्टी दो भाग में बंट गया था। उस वक्त पशुपति पारस को ज्यादा भाव मिल रहा था।

फिर लोकसभा चुनाव में एनडीए में चिराग पासवान की लोजपा(रा) को पांच सीटें दी गई जबकि पशुपति पारस की पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली। हालांकि पशुपति पारस खुद को एनडीए का हिस्सा बताते हैं जबकि एनडीए की बैठक में उन्हें आमंत्रित भी नहीं किया गया था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-   PM के बिहार दौरा पर विपक्ष ने उठाया सवाल, तो भाजपा ने कहा ‘हम दिन नहीं देखते बल्कि….’

पटना से विवेक रंजन/महीप राज की रिपोर्ट
RLJP RLJP RLJP

RLJP

Bihar Teacher Biometric Attendance: शिक्षकों की बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य, नियम नहीं...

Bihar Teacher Biometric Attendance: राज्य में शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति व्यवस्था को लेकर शिक्षा विभाग ने नया निर्देश जारी किया है। अनुदानित इंटरमीडिएट...

JEE Main 2027: NTA ने जारी किया संभावित परीक्षा कैलेंडर, 22...

JEE Main 2027: इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली JEE Main 2027 परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को बड़ी सौगात, वंदे...

Tatanagar Vande Bharat Depot: टाटानगर रेलवे स्टेशन को आधुनिक रेल सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परियोजना को रेलवे बोर्ड की अंतिम...