पटना : 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल व दानापुर जंक्शन समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को पटना जंक्शन पर तय क्षमता से दोगुने से अधिक यात्री पहुंच गए। प्लेटफॉर्म नंबर चार, पांच व छह नंबर पर जबरदस्त भीड़ जुट गई। भीड़ इतनी थी कि यात्री ट्रेन में नहीं घुस पाए। जंक्शन से होकर प्रयागराज जाने वाली विक्रमशिला, पूर्वा, मगध और संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनों में यात्री स्लीपर में नहीं घुस पाए। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटना जंक्शन पर ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों का भारी हंगामा देखने को मिला। एसी बोगी का गेट बंद होने पर बवाल हुआ।
स्टेशन डायरेक्टर के चैंबर में पहुंचे यात्री, मिले गायब
संपूर्ण क्रांति व विक्रमशिला एक्सप्रेस के कोच में नहीं घुसने व ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों ने पटना जंक्शन पर हंगामा किया। नाराज यात्री प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्टेशन के निदेशक के चैंबर में पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। यात्रियों ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल पर ही अधिकतर वेटिंग वाले यात्री बैठ गए थे। कुछ कोच के गेट भी नहीं खुले थे। कुछ यात्रियों ने वीडियो बना कर रेलवे बोर्ड के एक्स अकाउंट पर शिकायत की है। तीन एवं चार नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर पैदल ऊपरी पुलों पर भीड़ देखी गई, पर भीड़ को नियंत्रित करने वाले रेलवे पुलिस के जवान नदारद थे।
यह भी पढ़े : महाकुंभ में सनातन बोर्ड के गठन के प्रस्ताव से अखाड़ों – शंकराचार्यों ने किया किनारा और सरकार भी चुप
यह भी देखें :
Highlights


