Mahakumbh में जाने के लिए ट्रेनों में उमड़ी भारी भीड़, ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों का भारी हंगामा

पटना : 29 जनवरी को मौनी अमावस्या पर प्रयागराज महाकुंभ में गंगा स्नान को लेकर पटना जंक्शन, राजेंद्र नगर टर्मिनल व दानापुर जंक्शन समेत कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को पटना जंक्शन पर तय क्षमता से दोगुने से अधिक यात्री पहुंच गए। प्लेटफॉर्म नंबर चार, पांच व छह नंबर पर जबरदस्त भीड़ जुट गई। भीड़ इतनी थी कि यात्री ट्रेन में नहीं घुस पाए। जंक्शन से होकर प्रयागराज जाने वाली विक्रमशिला, पूर्वा, मगध और संपूर्ण क्रांति समेत कई ट्रेनों में यात्री स्लीपर में नहीं घुस पाए। इस दौरान यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पटना जंक्शन पर ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों का भारी हंगामा देखने को मिला। एसी बोगी का गेट बंद होने पर बवाल हुआ।

स्टेशन डायरेक्टर के चैंबर में पहुंचे यात्री, मिले गायब

संपूर्ण क्रांति व विक्रमशिला एक्सप्रेस के कोच में नहीं घुसने व ट्रेन छूटने के बाद यात्रियों ने पटना जंक्शन पर हंगामा किया। नाराज यात्री प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर स्टेशन के निदेशक के चैंबर में पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिले। यात्रियों ने बताया कि राजेंद्र नगर टर्मिनल पर ही अधिकतर वेटिंग वाले यात्री बैठ गए थे। कुछ कोच के गेट भी नहीं खुले थे। कुछ यात्रियों ने वीडियो बना कर रेलवे बोर्ड के एक्स अकाउंट पर शिकायत की है। तीन एवं चार नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर पैदल ऊपरी पुलों पर भीड़ देखी गई, पर भीड़ को नियंत्रित करने वाले रेलवे पुलिस के जवान नदारद थे।

यह भी पढ़े : महाकुंभ में सनातन बोर्ड के गठन के प्रस्ताव से अखाड़ों – शंकराचार्यों ने किया किनारा और सरकार भी चुप 

यह भी देखें :

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...