रांची में 2200 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल बनेगा, Austin Hospital ने झारखंड सरकार को प्रस्ताव सौंपा

रांची में 2200 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल बनेगा, Austin Hospital ने झारखंड सरकार को प्रस्ताव सौंपा, बायोमेडिकल कचरे का आधुनिक प्रबंधन होगा।


रांची: रांची में Austin Hospital and Services ने झारखंड सरकार की साझेदारी से 2200 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने का प्रस्ताव पेश किया है। कंपनी के सीईओ आंद्रेई कोल्मोगोरोव ने सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर अस्पताल निर्माण की विस्तृत कार्य योजना प्रेजेंट की।

ये भी पढ़ें- Surya Hansda Encounter को लेकर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग पहुंची गोड्डा, डीसी और एसपी से मांगा जवाब… 


Key Highlights:

  • Austin Hospital and Services ने झारखंड सरकार के साथ मिलकर रांची में 2200 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल बनाने का प्रस्ताव दिया

  • कंपनी के सीईओ आंद्रेई कोल्मोगोरोव ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया

  • झारखंड में प्रतिदिन लगभग 13 टन बायोमेडिकल कचरा उत्पन्न होता है, जिसका बड़ा हिस्सा खुले में फेंका जाता रहा

  • प्रस्तावित Austin Hospital में आधुनिक व स्थायी समाधान के तहत बायोमेडिकल कचरे को ऊर्जा में बदलने की तकनीक लागू होगी

  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जनता को सबसे आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी


रांची में 2200 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल बनेगा, ऑस्टिन हॉस्पिटल ने झारखंड सरकार को प्रस्ताव सौंपा
रांची में 2200 बेड का विश्वस्तरीय अस्पताल बनेगा, ऑस्टिन हॉस्पिटल ने झारखंड सरकार को प्रस्ताव सौंपा

इस अस्पताल परियोजना के तहत बायोमेडिकल कचरे का स्थायी और आधुनिक प्रबंधन किया जाएगा। सिंगापुर-पंजीकृत क्लीन-टेक कंपनी द्वारा वेस्ट-टू-एनर्जी और प्लाज्मा पायरोलिसिस तकनीक से मेडिकल कचरे को ऊर्जा में बदला जाएगा। झारखंड में प्रतिदिन लगभग 13 टन बायोमेडिकल कचरा उत्पन्न होता है, जिसका अब तक बड़ा हिस्सा बिना उपचार के खुले में फेंका जाता रहा, जिससे जनस्वास्थ्य, पशुधन और पर्यावरण पर खतरा मंडराता रहा।

ये भी पढ़ें-Breaking : संविधान संशोधन पर सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा बयान-नीतियां देश को मुश्किल दौर में ले जा रही 

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की जनता को इस परियोजना के जरिए सबसे आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...