पटना: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पुलिस ने एक व्यक्ति का शव एक कमरे से बरामद किया है। मृतक की पहचान पशुपालन विभाग के कर्मी अनुराग के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि मृतक बीते 30 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन नहीं की लेकिन जब कोई पता नहीं चला तो 31 दिसंबर को मामले की जानकारी कदमकुआं थाना की पुलिस को दी। कदमकुआं थाना की पुलिस भी मामला सामने आने के बाद छानबीन में जुट गई।
इसी बीच परिजनों को पता चला कि मृतक अपने घर से निकलने के बाद दीघा थाना क्षेत्र में गया है जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी। आसपास के सीसीटीवी फूटेज को खंगालने के बाद पता चला कि मृतक दीघा थाना क्षेत्र के कुर्जी बालू पर स्थित एक मकान में है। पुलिस ने जब मकान में कमरे का दरवाजा तोड़ा तो व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले में अविनाश नामक एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
मामले में परिजनों ने बताया कि हमने 31 दिसंबर को पुलिस को व्यक्ति के लापता होने की सूचना दी साथ ही जिस युवक पर शक था उसे भी हमने पुलिस के हवाले किया लेकिन पुलिस ने उसे छोड़ दिया। हमलोग लगातार जगह जगह पर सीसीटीवी फूटेज देख रहे थे और इसी कड़ी में दीघा थाना क्षेत्र में हमने एक सीसीटीवी फूटेज में दिखा तब हमने पुलिस को जानकारी दी और आरोपी को भी किसी तरह बुला कर पुलिस के हवाले किये।
मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि कदमकुआं थाना में एक जानकारी दी गई कि एक युवक घर से निकला है लेकिन वह वापस नहीं आया है। कदमकुआं थाना की पुलिस और परिजन लगातार छानबीन में जुटे थे। गुरुवार को दीघा थाना क्षेत्र में एक मकान से युवक का शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि जिस व्यक्ति के कमरे से युवक का शव बरामद हुआ है वह मृतक के साथ काम करता था। फिलहाल हमलोग मामले की छानबीन कर रहे हैं।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- Prashant Kishore बैठे आमरण अनशन पर, BPSC परीक्षा मामले में दिया था…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Patna Patna Patna
Patna
Highlights


