Patna: समान काम के बदले समान वेतन की मांग, होम गार्ड के जवानों ने किया प्रदर्शन

पटना: बिहार के 40 पुलिस जिला के गृह रक्षा वाहिनी के कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को राजधानी पटना में प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे गृह रक्षा वाहिनी के जवान समान काम के बदले समान वेतन दी जाये, महंगाई भत्ता बधाई जाए, अन्य सरकारी कर्मी की तरह भत्ता समेत छुट्टी, महिला रक्षकों को विशेष अवकास एवं मातृत्व अवकाश इत्यादि की मांग कर रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष सुदेश्वर प्रसाद ने कहा कि आज हमलोगों ने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया है। अगर हमारी बातों को सरकार नहीं सुनती है तो कल हमलोग जिला कार्यालय से रैली प्रदर्शन में थाली पीटते हुए जिला के मुख्य मार्ग से होते हुए जिलाधिकारी के समक्ष थाली बजा कर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही 29 जनवरी की शाम में मशाल जुलुस निकाला जायेगा।

उन्होंने कहा कि हम वर्षों से बिहार पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिला कर काम कर रहे हैं लेकिन हमारे साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। हमारी मुख्य मांग है कि समान काम के बदले हमें भी समान वेतन मिलना चाहिए, अन्य कर्मचारियों की तरह ही महंगाई भत्ता दी जाये, मानवीय विचार करते हुए महीना में पांच दिन की छुट्टी भत्ता समेत दी जाये।

उन्होंने कहा कि हम अपनी मांग लंबे समय से सरकार के समक्ष रख रहे हैं लेकिन हमारी मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। अब अगर सरकार हमारी बातों को नहीं सुनती है तो फिर हम अपना आंदोलन और भी तेज करेंगे। बिहार गृह रक्षा वाहिनी के प्रदर्शन के दौरान पांच सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने पटना के जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपनी बातों को रखा।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    मरीन ड्राइव पर धू-धूकर जली कूरियर की गाड़ी…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Patna Patna Patna

Patna

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...