पटना: सच ही कहा गया है कि प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं। इतना ही नहीं प्यार करने वाले सारी सीमाओं को भी लांघने से नहीं कतराते हैं तभी तो दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से एक बार नहीं बल्कि दो दो बार भाग गई। मामला राजधानी Patna के कदमकुआं थाना क्षेत्र का है जहां अपने प्रेमी के साथ घर से भागी महिला को पुलिस ने नालंदा से बरामद कर लिया है। मामले में महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी के 13 वर्ष हो गये और उनके दो बच्चे भी हैं।
Police को दिखाने के लिए नहीं मिला है हथियार, Patna SSP ने अपराधियों को दी चेतावनी ‘अगर नहीं सुधरे तो…’
महिला को अपने ही एक किरायेदार से प्यार हो गया जिसके साथ वह घर से भाग गई। उन्होंने बताया कि महिला एक बार पहले भी घर भागी थी और फिर वापस लौट आई। दूसरी बार फिर वह 20 फरवरी को अपने किरायेदार के साथ भाग गई जिसके बाद उन्होंने थाना में मामला दर्ज करवाया। मामले की जानकारी के बाद Patna पुलिस ने छानबीन करते हुए महिला को नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- बिहार दौरा के समय मोतिहारी भी जायेंगे Congress अध्यक्ष खड़गे, अखिलेश सिंह ने कहा…
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Highlights


