Patna: शादी के 13 वर्ष बाद महिला को हुआ प्यार, किरायेदार के साथ हुई फरार

पटना: सच ही कहा गया है कि प्यार में लोग अंधे हो जाते हैं। इतना ही नहीं प्यार करने वाले सारी सीमाओं को भी लांघने से नहीं कतराते हैं तभी तो दो बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर से एक बार नहीं बल्कि दो दो बार भाग गई। मामला राजधानी Patna के कदमकुआं थाना क्षेत्र का है जहां अपने प्रेमी के साथ घर से भागी महिला को पुलिस ने नालंदा से बरामद कर लिया है। मामले में महिला के पति ने बताया कि उसकी शादी के 13 वर्ष हो गये और उनके दो बच्चे भी हैं।

Police को दिखाने के लिए नहीं मिला है हथियार, Patna SSP ने अपराधियों को दी चेतावनी ‘अगर नहीं सुधरे तो…’

महिला को अपने ही एक किरायेदार से प्यार हो गया जिसके साथ वह घर से भाग गई। उन्होंने बताया कि महिला एक बार पहले भी घर भागी थी और फिर वापस लौट आई। दूसरी बार फिर वह 20 फरवरी को अपने किरायेदार के साथ भाग गई जिसके बाद उन्होंने थाना में मामला दर्ज करवाया। मामले की जानकारी के बाद Patna पुलिस ने छानबीन करते हुए महिला को नालंदा के चंडी थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार दौरा के समय मोतिहारी भी जायेंगे Congress अध्यक्ष खड़गे, अखिलेश सिंह ने कहा…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट

Hindi Sahitya Samagam Bihar: बिहार में होगा दो दिवसीय हिंदी साहित्य...

Hindi Sahitya Samagam Bihar, पटना: हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में दो दिवसीय हिंदी साहित्य समागम आयोजित करने का...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: पितृपक्ष मेला की तैयारियों को लेकर...

Pitru Paksha Mela 2026 Gayaji: बिहार सरकार के कृषि मंत्री और गया जिले के प्रभारी मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने सोमवार को विश्व प्रसिद्ध...

Aryabhatta Knowledge University Protest: ‘पवन कुमार सिन्हा इस्तीफा दो’ के नारों...

Aryabhatta Knowledge University Protest, पटना: आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में जांच समिति की प्रक्रिया और समिति के समन्वयक पवन कुमार सिन्हा के कथित व्यवहार को लेकर...