Police को दिखाने के लिए नहीं मिला है हथियार, SSP ने अपराधियों को दी चेतावनी 'अगर नहीं सुधरे तो...'
Google पर 22Scope चुनेंपटना: बीते दिनों राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र में गोलीबारी मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस पर गोलीबारी करने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को मौके से गिरफ्तार किया था जिसमें से दो को पुलिस ने छोड़ दिया है। मामले में पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने कहा कि Police पर गोली चलाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस पूछताछ में दो लोग निर्दोष पाए गए इसलिए उन्हें छोड़ दिया गया। मामले में एसएसपी ने कहा कि पुलिस पर फायरिंग करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
Police को दिखाने के लिए नहीं मिला है हथियार
पुलिस दोनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है और उनकी निशानदेही पर अन्य अपराधियों की भी तलाश की जा रही है। इसके साथ ही पुलिस पर फायरिंग मामले के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र यादव की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। इस दौरान एक सवाल के जवाब में एसएसपी ने एक बार फिर अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि Police को हथियार सिर्फ दिखाने के लिए नहीं दिया गया है बल्कि विधि व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस को हथियार के उपयोग की भी छूट दी गई है।
https://www.youtube.com/@22scopestate/videos
यह भी पढ़ें- NDA के कई नेता पहुंचे पूर्णिया, PM नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर तैयारियों का लिया जायजा..
पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
Highlights


















