Patna–Howrah Main Line Accident: मालगाड़ी के 6 डब्बे नदी में गिरे, ट्रेन Movement पूरी तरह बाधित

पटना–हावड़ा मेन लाइन पर टेलवा बाजार हाल्ट के पास मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, छह डब्बे नदी में गिरे। कई ट्रेनें रुकीं, रूट डायवर्ट। पुल क्षतिग्रस्त, राहत कार्य जारी।


Patna–Howrah Main Line Accident जमुई: पटना–हावड़ा मेन लाइन पर शनिवार देर रात बड़ा रेल हादसा हुआ। जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट लदी मालगाड़ी के छह डब्बे टेलवा बाजार हाल्ट से लगभग 400 मीटर की दूरी पर नदी में गिर गए। वहीं दो दर्जन से अधिक डब्बे पटरी से उतरकर पोल से टकराते हुए इधर-उधर बिखर गए। कुल 42 डिब्बों वाली इस मालगाड़ी का हादसा पोल संख्या 776 के पास हुआ।

Patna–Howrah Main Line Accident:  सूचना मिलते ही अफसर मौके पर पहुंचे

दुर्घटना के बाद मालगाड़ी के चालक और गार्ड ने तुरंत जसीडीह एवं सिमुलतला स्टेशन प्रबंधक को सूचना दी। स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार रात लगभग 1 बजे घटना स्थल पर पहुंचे। ओपी प्रभारी रवि कुमार और पीडब्ल्यूआई रणधीर कुमार सहित संबंधित रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर राहत–बचाव में जुटे हैं। दोनों दिशाओं से क्रेन लगाकर डब्बों को हटाने और ट्रैक को खाली कराने का प्रयास जारी है।


Key Highlights

  • पटना–हावड़ा मेन लाइन पर मालगाड़ी हादसा, 6 डब्बे नदी में गिरे

  • 24 से अधिक डब्बे पटरी से उतरे, पुल क्षतिग्रस्त

  • ट्रेन संचालन पूरी तरह बाधित, कई ट्रेनें रुकीं और कुछ डायवर्ट

  • रात 1 बजे से अधिकारी राहत कार्य में जुटे

  • रेलवे सुरक्षा सिस्टम पर उठे सवाल


Patna–Howrah Main Line Accident: पुल क्षतिग्रस्त, कई ट्रेनें रुकीं–रूट डायवर्ट

हादसे में टेलवा पुल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण अप और डाउन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। कई दर्जन ट्रेनें जहां–तहाँ खड़ी हैं, जबकि कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। जसीडीह स्टेशन प्रबंधक शंकर शैलेश रातभर राहत कार्य की निगरानी में रहे। रिपोर्ट के अनुसार आसनसोल डिवीजन के डीआरएम भी घटनास्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

Patna–Howrah Main Line Accident: सुरक्षा सवालों पर उठी चिंता

स्थानीय स्तर पर इस हादसे के बाद रेलवे सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि जब रेलवे बोर्ड सुरक्षा कवच प्रणाली लागू करने का दावा करता है, तो आखिर यह हादसा कैसे हुआ। यदि यह दुर्घटना यात्री ट्रेन के साथ होती, परिणाम कहीं अधिक भयावह हो सकते थे। जरूरत है कि इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दुर्घटना के कारणों की जांच और सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाए।


PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...