सरकार के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर Viral

बिहार सरकार के मंत्री को मिली जान से मारने की धमकी, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

छतापुर : बिहार सरकार के पीएचईडी मंत्री और छातापुर से विधायक नीरज सिंह बबलू को जान से मारने की धमकी मिली है। इस धमकी को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो युवा खुलेआम मंत्री को चुनौती देते और गालियां देते दिख रहे हैं। वीडियो में वे कहते सुनाई दे रहे हैं कि अगर मंत्री बंदूक की बात करेंगे तो वे उन्हें घर पर मार डालेंगे।

Goal 7 22Scope News

मंत्री नीरज कुमार बबलू ने विपक्ष पर दिया था विवादित बयान 

गोरतलब हो कि पिछले दिनों राघोपुर के सिमराही में मीडिया से बातचीत करते हुए मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू ने विपक्ष पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो किस मुद्दे पर घेरेंगे? लाठी से नहीं घेरेंगे न। अगर कोई लाठी से घेरने आएगा तो हम भी बंदूक वाले हैं। यह सबको पता होना चाहिए। मंत्री ने यह भी कहा कि उन्हें किसी भी मुद्दे पर घेरा नहीं जा सकता क्योंकि उनके कार्यकाल में हर क्षेत्र में विकास हुए हैं और उन्होंने कोई काम अधूरा नहीं छोड़ा।

यह भी देखें :

सुरक्षा व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

वीडियो समाने आने से मंत्रियों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो जारी पर लोग सवाल पूछ रहे हैं। इसको लेकर अब तक पुलिस की तरफ से कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। लोगों की मांग है कि ऐसे मामले पर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़े : वित्त रहित शिक्षकों के लिये खुशखबरी, नीतीश सरकार की बडी घोषणा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश कुमार, नए...

पटना : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष नीतीश कुमार स्पेशल चार्टर्ड से दिल्ली के लिए रवाना हुए।...

Jamtara Hospital Death Protest: गर्भवती की मौत के बाद अस्पताल में...

Jamtara Hospital Death Protest: गुरुवार को जामताड़ा सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला और उसके अजन्मे बच्चे की मौत के बाद तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो...

Chaibasa Treasury Scam: 26 लाख की अवैध निकासी मामले में राष्ट्रीय...

चाईबासा ट्रेजरी घोटाले की CID जांच में राष्ट्रीय फुटबॉलर गोराचांद मरांडी का नाम सामने आया है। एसपी कार्यालय के DDO कोड के दुरुपयोग से...