पटना लाठीचार्ज मामला : SC से BJP को झटका, JDU-RJD के नेताओं ने ली चुटकी

पटना : पटना लाठीचार्ज मामला : SC से BJP को झटका – बिहार में बीजेपी के द्वारा विधानसभा मार्च के दौरान जिस तरीके से लाठीचार्ज हुआ था। इसको लेकर प्रदेश भर में सियासत गर्म था। बता दें कि बीजेपी के नेता सुप्रीम कोर्ट में लाठीचार्ज मामला को लेकर याचिका दायर किया था। जिसको सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। सु्प्रीम कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि पहले हाईकोर्ट के पास जाइए उसके बाद आगे का प्लानिंग करिएगा।

वहीं सब को लेकर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता रामसागर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का फैसला का स्वागत करते हुए कहा कि सत्य-सत्य होता है। वह हम सत्य सुप्रीम कोर्ट के पास रखें या हाईकोर्ट के पास रखें। वहीं बिहार सरकार पर हमलावर करते हुए कहा कि नीतीश कुमार के सरकार हिटलर की तरह चल रही है। जब हम लोग शिक्षकों के लिए मुद्दा उठा रहे थे तब लाठीचार्ज किया गया। वहीं हमारे एक नेता शहीद हुए उनका पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी तेजस्वी यादव के इशारों पर अलग पेश कर दिया गया।

पटना लाठीचार्ज मामला : SC से BJP को झटका

वहीं जदयू के प्रदेश प्रवक्ता हेमराज ने कहा कि ये लोग प्रतिबंधित क्षेत्र में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। तब इन पर पुलिस लाठीचार्ज किया। पुलिस अपना काम की। इनके नेता जो शहीद हुए उनका जांच रिपोर्ट भी पेश किया गया। यह लोग सिर्फ नफरत फैलाने की राजनीति करते हैं। सब लोग जान चुकी है कि मोदी सरकार 2024 में आने वाली नहीं है।

वहीं राजद ने चुटकी लेते हुए कहा कि यह लोग सिर्फ न्यूज़ के लिए जाते हैं। इनको मुद्दे और जनता से कोई मतलब नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने जो कहा है वह सही है। पहले हाईकोर्ट में इनको जाना चाहिए था। लेकिन इन्होंने सीधे सुप्रीम कोर्ट में जाने का निर्णय लिया। भाजपा पूरी तरीके से डर गई है कि 2024 में मेरी सरकार आने वाली नहीं है।

शिक्षक अभ्यर्थी लाठीचार्ज मामला: दोषी एडीएम को भेजा गया शो कॉज

पटना लाठीचार्ज मामले में SIT या CBI जांच की मांग वाली याचिका SC ने की खारिज, हाईकोर्ट में अपील करने को कहा

विवेक रंजन की रिपोर्ट

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...