गृह मंत्री से मिलने पहुंचे सहायक पुलिसकर्मी, कल ही हुआ था लाठीचार्ज

रांची. सहायक पुलिसकर्मी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे। बता दें कि, कल ही सहायक पुलिसकर्मियों पर रांची पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। दरअसल, अपनी मांगों को लेकर सहायक पुलिसकर्मी कल यानी शुक्रवार को सीएम आवास का घेराव करने जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने सीएम आवास से पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया था। इसमें कई लोग घायल हो गये थे। साथ ही प्रदर्शन में शामिल रहे छात्र नेता देवेंद्र महतो भी घायल हो गये थे। इसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती करना पड़ा था।

सहायक पुलिसकर्मी पर लाठीचार्ज

वहीं कल सहायक पुलिसकर्मी पर लाठीचार्ज के बाद आज पारा शिक्षकों पर भी लाठीचार्ज हुआ। दरअसल, पारा शिक्षक, समान शिक्षकों का दर्जा पाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे लोग सीएम आवास का घेराव करने मोरहाबादी से प्रदर्शन करते हुए निकाले, लेकिन प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रांची कॉलेज के पास ही रोक दिया। इस बीच प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेंडिग तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया। इसमें तीन पारा शिक्षक घायल हो गये।

प्रदर्शन को लेकर पारा शिक्षकों का कहना है कि उन्हें चुनाव के दौरान भरोसा दिया गया था कि सरकार बनने के बाद उन्हें समान शिक्षकों का दर्जा दिया जाएगा, लेकिन सरकार बनने के बाद वादा को भुला दिया गया। वे लोग काफी दिनों से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं दे रही है। आज जब सीएम आवास का घेराव करने निकले तो पुलिस ने जबरदस्ती लाठीचार्ज किया है।

Saffrn

Trending News

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस ने प्रणव झा पर लगाया...

झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026 के लिए कांग्रेस ने प्रणव झा को उम्मीदवार बनाया है। बोकारो से विशेष जुड़ाव रखने वाले झा के नाम पर...

Bokaro Railway Track Death Mystery: रेलवे ट्रैक पर मिले तीन युवकों...

 बोकारो के राधानगर पंचायत स्थित लावटांड़ के पास रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद हुए हैं। जीआरपी और पुलिस मामले की जांच...

Palamu Train Accident: रजहरा के पास कोयला लदी मालगाड़ी के 15...

 पलामू के रजहरा रेलवे स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 15 वैगन पटरी से उतर गए, हालांकि कोई हताहत...

BJP प्रदेश कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक, नितिन ने...

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बिहार प्रदेश के नवनियुक्त...

अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री लखेंद्र पासवान ने की विभागीय...

पटना : अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेंद्र पासवान ने गुरुवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभागीय कार्ययोजनाओं...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img