Patna News: अब छुट्टी के दिनों में भी होगा रजिस्ट्री का काम, बिहार सरकार ने नए साल में लिया बड़ा फैसला

Patna News: राजस्व हितों और आम लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. जनवरी 2026 के दौरान राज्य के सभी निबंधन कार्यालय रविवार और घोषित अवकाशों में भी खुले रहेंगे. हालांकि राष्ट्रीय अवकाशों के दिन यह व्यवस्था लागू नहीं होगी. मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है.

Patna News: जनवरी में बदली निबंधन व्यवस्था

विभाग के अनुसार यह विशेष व्यवस्था केवल जनवरी माह के लिए प्रभावी रहेगी. राष्ट्रीय अवकाशों को छोड़कर अन्य सभी अवकाशों पर निबंधन कार्यालय सामान्य कार्य दिवसों की तरह संचालित होंगे और दस्तावेजों का निबंधन किया जाएगा.

Patna News: क्या तकनीक से न्यायिक प्रक्रिया में बढ़ेगी पारदर्शिता? जानिए न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने क्या कहा

Patna News: भीड़ कम करने का प्लान

इस निर्णय से कामकाजी लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. अब वे रविवार या अन्य अवकाशों के दिन भी संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का निबंधन करा सकेंगे. साथ ही कार्यदिवसों में निबंधन कार्यालयों में लगने वाली भीड़ में भी कमी आने की उम्मीद है.

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...