DGP के निर्देश पर पटना पुलिस की कार्रवाई तेज, इनामी कुख्यात को…

पटना: बिहार पुलिस के डीजीपी के पद पर जब से विनय कुमार और एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर कुंदन कृष्णन ने पदभार ग्रहण किया है तब से लगातार राज्य के लॉ एंड ऑर्डर सुधारने की कवायद की जा रही है। बीते दिनों डीजीपी ने बिहार के सभी जिलों की पुलिस को टॉप 10 में शामिल अपराधियों की सूची बनाने का निर्देश दिया था।

डीजीपी के निर्देश के अनुसार अब पटना जिला पुलिस ने टॉप 10 में शामिल अपराधियों की धड़ पकड़ शुरू कर दी है। मामले की जानकारी देते हुए पटना सिटी एसपी सेंट्रल स्वीटी सेहरावत ने कहा कि साल के तीसरे फेज में अब तक 6 गिरफ्तारी हुई है। लिस्ट के बचे हुए अन्य वांछित इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार पुलिस छापेमारी कर रही है।

उन्होंने बताया कि एसएसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर सिटी एसपी सेंट्रल के नेतृत्व में बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस और डीआईयू की एक टीम गठित की गई जिसने कार्रवाई करते हुए वर्ष 2023 से फरार चल रहे हत्या, लूट और डकैती समेत कई अन्य मामलों के वांछित कुख्यात अपराधी अजय राय उर्फ़ अजय यादव को झारखंड से गिरफ्तार किया है।

पुलिस टीम ने कुख्यात को झारखंड के हजारीबाग में एक फर्नीचर दुकान से गिरफ्तार किया है। बतया जा रहा है कि कुख्यात पर 50 हजार रूपये का इनाम घोषित था और उस पर विभिन्न थानों में हत्या, लूट, डकैती और आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में कई केस दर्ज हैं। पुलिस को उसकी तलाश 2023 से थी लेकिन वह फरार चल रहा था। अब पुलिस कुख्यात के आपराधिक इतिहास और उसकी संपत्ति का ब्यौरा तैयार कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    महिला पुलिसकर्मी संभालेंगी Patna में ट्रैफिक व्यवस्था, चालान प्रक्रिया में भी…

पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
DGP DGP DGP

DGP

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर...

Bihar MLC Election Results: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों की...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत...

Neeraj Kumar Fourth Consecutive Win: बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल करने के बाद जदयू के...

Bihar Cabinet Decisions 2026: सम्राट चौधरी कैबिनेट के 43 एजेंडों पर...

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने, सड़क परियोजनाओं को आगे बढ़ाने, उद्योगों को प्रोत्साहन देने और प्रशासनिक व्यवस्था...