Patna Police ने ठगी के आरोप में ससुर दामाद को दबोचा, दो अन्य…

Patna Police

Patna Police : बड़ी खबर राजधानी पटना से जहां पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ठगी गिरोह का उद्भेदन किया है। ठगी गिरोह के मुख्य सरगना ससुर दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य महिलाएं अभी फरार चल रही हैं। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार ससुर हरिणाया और दामाद यूपी के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि ठगी करने वाले इस गिरोह के सदस्य दिल्ली से नकली सोना लाकर पटना के कारोबारियों से ठगी करते थे।

मामले में कंकड़बाग थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों ठग को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार दोनों ठग से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार इस गिरोह में गिरफ्तार ससुर दामाद के अलावा दो अन्य महिलाएं भी शामिल हैं जो अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और दावा है कि जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिए जाएगा।

यह भी पढ़ें- CM Nitish दिखे अपने पुराने अंदाज में, अशोक चौधरी का…

https://youtube.com/22scope

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://youtu.be/o4hdWL67Xb0h

Patna Police Patna Police Patna Police

Share with family and friends: